Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीतारमण ने इंडोनेशिया की वित्त मंत्री से मुलाकात की

April 15, 2023

सीतारमण ने इंडोनेशिया की वित्त मंत्री से मुलाकात की

वाशिंगटन: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपनी इंडोनेशियाई समकक्ष मुलानी इंद्रावती से मुलाकात की और इस दौरान दोनों नेताओं ने विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग करने पर सहमति जताई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। वित्त मंत्रलय के अधिकारी ने दोनों नेताओं की शुक्रवार को हुई बैठक के बाद बताया कि इंद्रावती ने जी20 में भारत की अध्यक्षता को अपना समर्थन दिया और ‘‘बाजार की उभरती विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग करने पर सहमति जताई।’’इंडोनेशिया पिछले साल जी20 का अध्यक्ष था। दोनों नेता अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की बैठकों में भाग लेने के लिए यहां आई हुई हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें