Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hema ने बिहू को बिहार का त्योहार बताए जाने के मुद्दे पर मांगी माफी

April 15, 2023

Hema ने बिहू को बिहार का त्योहार बताए जाने के मुद्दे पर मांगी माफी

नयी दिल्ली: दिग्गज अदाकारा एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद हेमा मालिनी ने असम के बजाय बिहू को बिहार का त्योहार बताने वाले अपने ट्वीट पर सफाई देते हुए शुक्रवार को माफी मांगी और अपनी गलती स्वीकार की।

बॉलीवुड के ब्लॉकबस्टर फिल ‘शोले’ की अदाकारा ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा था, “यह अब फसल का मौसम है। तमिज़ पुथंडु (नया साल), बैसाखी (पंजाब), बिहू (बिहार) और पोहेला बैसाख या नबा बरशा बंगाल) मनाए जाने वाले कुछ त्योहार हैं। आप सभी को एक शानदार त्योहार महीने की शुभकामनाएं।”

बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ ने शुक्रवार को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर कहा कि गलती से उन्होंने असम के बजाय बिहार के त्योहार के रूप में बिहू लिख दिया है। उन्होंने कहा, “मैंने गलती से डाल दिया है कि बिहू बिहार में मनाया जाने वाला त्योहार है। माफी चाहती! उसे असम का त्योहार बिहू पढ़ना चाहिए।”

उल्लेखनीय है कि बिहू को बिहार का त्योहार बताए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने हेमा की काफी खिंचाई की थी। ट्रोलिंग के बाद उन्होंने दोनों ट्वीट डिलीट कर दिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें