Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

HDFC Bank का मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 20 प्रतिशत बढक़र 12,594 करोड़ रुपये पर

April 15, 2023

HDFC Bank का मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 20 प्रतिशत बढक़र 12,594 करोड़ रुपये पर

मुंबई: निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक का मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 20.6 प्रतिशत बढक़र 12,594.47 करोड़ रुपये रहा। बैंक ने शनिवार को वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी एवं अंतिम तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी करते हुए यह जानकारी दी। पिछले साल की समान अवधि में बैंक का शुद्ध लाभ 10,443.01 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि अक्टूबर-दिसंबर, 2022 तिमाही की तुलना में एचडीएफसी बैंक का शुद्ध लाभ घट गया है जो तीसरी तिमाही में 12,698.32 करोड़ रुपये था। समूचे वित्त वर्ष 2022-23 में इस निजी बैंक ने 45,997.11 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है जबकि वित्त वर्ष 2021-22 में यह 38,052.75 करोड़ रुपये था।

बैंक का एकल आधार पर शुद्ध लाभ 19.81 प्रतिशत वृद्धि के साथ 12,047.45 करोड़ रुपये हो गया। एकल आधार पर इसकी कुल आय बढक़र 53,850 करोड़ रुपये हो गई, जबकि इससे पिछले साल यह 41,086 करोड़ रुपये रही थी। ऋण घाटों और अन्य मदों में कुल प्रावधान जनवरी-मार्च, 2023 तिमाही में 2,685.37 करोड़ रुपये रहा, जो जनवरी-मार्च, 2022 तिमाही में 3,312.35 करोड़ रुपये रहा था। सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) अनुपात मार्च के अंत में 1.12 प्रतिशत रहा जबकि मार्च 2022 के अंत में यह 1.17 प्रतिशत और दिसंबर तिमाही में 1.23 प्रतिशत रहा था।

ये भी पढ़ें : बिहार कैबिनेट का विस्तार: 32 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, कई नए चेहरों को मौका

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें