Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

वोडाफोन आइडिया ने चीन की कंपनी जेडटीई को दिया 200 करोड़ रुपये का ऑर्डर

April 16, 2023

वोडाफोन आइडिया ने चीन की कंपनी जेडटीई को दिया 200 करोड़ रुपये का ऑर्डर

नयी दिल्ली: दूरसंचार सेवा प्रदाता वोडाफोन आइडिया ने हाल में चीन की कंपनी जेडटीई को करीब 200 करोड़ रुपये का नेटवर्क उपकरण का ऑर्डर दिया है। इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले तीन सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ (एमपी-सीजी) के दूरसंचार र्सिकलों में ब्रॉडबैंड नेटवर्क उपकरण मुहैया कराने के लिए चीन की कंपनी को ऑर्डर दिया है। एक सूत्र ने कहा, ‘‘वोडाफोन आइडिया ने जेडटीई को करीब 200 करोड़ रुपये का ऑर्डर दिया है।’’ उन्होंने कहा कि यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (एनएससीएस) के संज्ञन में लाया गया है, जो विश्वसनीय टेलीकॉम पोर्टल का प्रबंधन करता है और अनुमति-योग्य दूरसंचार उपकरणों को मंजूरी देता है।

इस बारे में प्रतिक्रिया के लिए वोडाफोन आइडिया को भेजे गए ई-मेल का जवाब नहीं मिला है।दो सूत्रों ने बताया कि यह ऑर्डर गुजरात और एमपी-सीजी र्सिकल के लिए दिया गया है, जबकि उनमें से एक ने बताया कि ऑर्डर के दायरे में महाराष्ट्र र्सिकल भी शामिल है। 16 दिसंबर, 2020 को मंत्रिमंडल की सुरक्षा संबंधी समिति ने दूरसंचार क्षेत्र पर राष्ट्रीय सुरक्षा निर्देश को मंजूरी दी थी। इसके मुताबिक सेवाप्रदाताओं को उपकरणों की खरीद भरोसेमंद स्नेतों से ही करनी होती है। इस निर्देश के प्रावधानों के तहत सरकार देश में दूरसंचार नेटवर्क स्थापना के लिए विश्वसनीय स्नेतों और उत्पादों की एक सूची घोषित करती है।निर्देश से संबंधित सभी कार्य विश्वसनीय दूरसंचार पोर्टल के माध्यम से किए जाते हैं। विश्वसनीय स्नेतों और उत्पाद की सूची उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की अध्यक्षता वाली समिति के अनुमोदन के आधार पर तय की जाती है।

ये भी पढ़ें : एक ‘ना’ और जिंदगी तबाह : एसिड अटैक पर ‘प्रेमिका’ को 10 साल सजा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें