Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

विमानपत्तन प्राधिकरण के हवाईअड्डों पर कैब सेवा जोन बनाएगी Uber

April 16, 2023

विमानपत्तन प्राधिकरण के हवाईअड्डों पर कैब सेवा जोन बनाएगी Uber

नई दिल्ली : ऑनलाइन कैब सेवा प्रदाता उबर ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के तहत संचालित होने वाले हवाईअड्डों पर अपने कैब सेवा जोन बनाने के लिए प्राधिकरण के साथ एक समझौता किया है। उबर की भारत एवं दक्षिण एशिया इकाई के अध्यक्ष प्रभजीत सिंह ने कहा कि एएआई के कई हवाईअड्डों पर उबर कैब सेवा जोन बनाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इससे उबर हवाईअड्डा परिसर में ही सर्मिपत पिकअप एवं ड्रॉप प्वाइंट बनाने के साथ ही साझेदार ड्राइवरों को सुविधाजनक पार्किंग मुहैया करा पाएगी।

सिंह ने इस समझौते को वृद्धि के लिए एक अहम कदम बताते हुए कहा, “इस तरह हम भारतीय अर्थव्यवस्था के सबसे तेजी से बढ़ने वाले क्षेत्रों में शामिल विमानन क्षेत्र में अपनी भागीदारी कर पाएंगे।” उन्होंने कहा कि शहरों के रिहायशी इलाकों से हवाईअड्डों के आम तौर पर दूर होने से हवाईअड्डा तक आवाजाही कैब राजस्व का एक प्रमुख स्रोत होता है। उबर के कुल राजस्व में भी हवाईअड्डे तक आने-जाने के लिए कैब सेवाओं की हिस्सेदारी करीब 17 प्रतिशत है। एएआई देश भर में करीब 137 हवाईअड्डों का परिचालन करता है जबकि उबर 120 से अधिक शहरों में कैब सेवाएं मुहैया कराती है।

ये भी पढ़ें : एक ‘ना’ और जिंदगी तबाह : एसिड अटैक पर ‘प्रेमिका’ को 10 साल सजा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें