Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

राशिफल: आज का दिन आपके लिए घर परिवार में चल रही समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा, जानिए अपना आज का राशिफल

April 17, 2023

राशिफल: आज का दिन आपके लिए घर परिवार में चल रही समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा, जानिए अपना आज का राशिफल

मेष
आज का दिन आपके लिए घर परिवार में चल रही समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा और आप असहज गति से आगे बढ़ेंगे। व्यापार कर रहे लोग अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें। यदि आज कोई बात हो, तो उसे बहुत ही शांत रहकर सुलझाएं। रिश्तों में यदि किसी बात को लेकर तनाव चल रहा है, तो आपको उसे दूर करने की पूरी कोशिश करनी होगी।

वृष
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है और प्रतिस्पर्धा का भाव आपके अंदर बना रहेगा। आप सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। मित्रों के सहयोग से आप किसी नए काम में अच्छा निवेश कर सकते हैं। अध्ययन व अध्यात्म के प्रति भी आपकी रुचि बढ़ेगी। मित्रों के साथ आप कहीं घूमने फिरने की प्लानिंग कर सकते हैं।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा और सभी सदस्य एक दूसरे की मदद करते नजर आएंगे। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत कर लोग सावधानी बरतें, नहीं तो शत्रु उनकी छवि खराब कर सकते हैं और उनकी जिम्मेदारी भी आज बढे़ेंगी।

कर्क
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप कुछ योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाएंगे। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा, लेकिन यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उस धन के वापस आने की संभावना बहुत अधिक है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे और आपकी भगवान के प्रति आस्था और विश्वास और बढ़ेगा।

सिंह
आज का दिन आपके लिए बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। घर व बाहर आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और किसी नये मेहमान का आगमन परिवार में हो सकता है। आपको अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाना होगा, नहीं तो आप उनमे कुछ ढील दे सकते हैं। माता पिता से आप किसी बात को लेकर भी वजह ना उलझें।

कन्या
आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें। किसी सामाजिक चर्चा में भी आप सम्मिलित होंगे। आपको अपनी मेहनत के अनुसार पूरा फल मिलेगा, जो आपको खुशी देगा, लेकिन आपके किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने के कारण आप किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकते हैं।

तुला
आज आपके लिए दिन की शुरुआत बेहतर रहेगी और घर में सुख सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी आप पूरा ध्यान देंगे और यदि किसी काम में आपने ढील बरती तो इससे आपको समस्या हो सकती है। माताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप जीवनसाथी से उनके मन की बातों को जानने की पूरी कोशिश करेंगे और प्रेम जीवन जी रहे लोगों की आज किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए किसी नयी संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। कला कौशल से आप अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे और आप यदि किसी काम को करने में अहंकार करेंगे, तो इससे आपको समस्या आ सकती हैं, लेकिन आप आपने किसी मित्र की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। आप कोई काम ऐसा ना करें, जो किसी को नुकसान पहुंचाएं विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा में अधिक मेहनत नहीं की, तो उसमें उन्हें सफलता नहीं मिलेगी।

धनु
आज का दिन आपकी पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। पारिवारिक रिश्तों में सुधार आएगा और आपको पूरा लाभ मिलेगा। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था तो वह आज आपको वापस मिल सकता है। आज आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है।

मकर
आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं और आप अपनों के साथ कुछ सुखद भरे पल व्यतीत करेंगे। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है और आप व्यर्थ के वाद विवाद में ना पड़े और अपने दिन का काफी समय आप छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करने में भी व्यतीत करेंगे।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए निसंकोच आगे बढ़ने के लिए रहेगा।आपको अपने करीबियों का पूरा समर्थन मिलेगा और कुछ नये लोगों से मुलाकात होगी।संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने पर विचार कर सकते हैं और कुछ नए लोगों से आपको मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा।

मीन
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है और राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको अपनी किसी आवश्यक बात को किसी बाहरी व्यक्ति से साझा करने से बचना होगा। व्यापार में आपके लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन फिर भी आप अपने दैनिक खर्च आसानी से निकाल पाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें