Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol और Diesel की कीमतें यथावत, जानिए क्या है आपके शहर में इसकी कीमतें

April 17, 2023

Petrol और Diesel की कीमतें यथावत, जानिए क्या है आपके शहर में इसकी कीमतें

नई दिल्ली: वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल में आई गिरावट के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें आज भी यथावत रही, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर आज जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर रहा। वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 0.62 प्रतिशत गिर कर 82.01 डॉलर प्रति बैरल पर और लंदन ब्रेंट क्रूड 0.58 प्रतिशत उतरकर 85.81 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही:
शहर …………………..पेट्रोल ……………………डीजल
दिल्ली ………………..96.72……………………..89.62
मुंबई ………………….106.31……………………94.27
चेन्नई ………………….102.73……………………94.33
कोलकाता ……………106.03……………………92.76

ये भी पढ़ें : बिहार कैबिनेट का विस्तार: 32 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, कई नए चेहरों को मौका

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें