Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shimla में वाहन की चपेट में आने से PWD के सुरक्षाकर्मी की हुई मौत

April 17, 2023

Shimla में वाहन की चपेट में आने से PWD के सुरक्षाकर्मी की हुई मौत

शिमलाः हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भट्टाकुफार इलाके के पास एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी हैं। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार आधी रात को हुई। उन्होंने बताया कि ढाली स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय में काम करने वाले राजकुमार (47) की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि भट्टाकुफार फल मंडी के पास राजकुमार को टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक फरार हो गया और हादसे की सूचना रास्ते से गुजर रहे कुछ लोगों ने दी।

उन्होंने बताया कि वाहन की पहचान करने के लिए पुलिस इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 279 (तेजी से गाड़ी चलाना), 337 (मानव जीवन को खतरे में डालने वाले कृत्य से चोट पहुंचाना) और 304 ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें