Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Car सहित 11.87 ग्राम हेरोइन बरामद, 4 Smugglers गिरफ्तार

April 18, 2023

Car सहित 11.87 ग्राम हेरोइन बरामद, 4 Smugglers गिरफ्तार

कठुआ: समाज से ड्रग्स के खतरे को खत्म करने और जिले के भीतर नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए कठुआ पुलिस ने पुलिस थाना राजबाग के अधिकार क्षेत्र में कार सहित लगभग 11.87 ग्राम हैरोइन बरामद कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार थाना राजबाग में प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इंस्पैक्टर तारिक अहमद एसएचओ पीएस राजबाग के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने पीएसआई नीरज परिहार प्रभारी पीपी चड़वाल की सहायता से नाका चैकिंग के दौरान जम्मू से सांझी मोड़ की ओर आ रही कार नंबर जेके02एएक्स-8102 को तलाशी के लिए रोका, जिसमें चार लोग सवार थे।

तलाशी के दौरान उनके कब्जे से लगभग 11.87 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) बरामद किया। तत्पश्चात 1 स्कॉडा कार सहित बरामद सभी नशीले पदार्थ को जब्त कर 4 व्यक्तियों को मौके पर गिरफ्तार किया गया। तस्करों की पहचान चंचल सिंह निवासी शास्त्री नगर जम्मू, दुष्यंत शर्मा निवासी पल्ली बिश्नाह, बजिंदर सिंह निवासी रायपुर सतवारी और राकेश शर्मा निवासी अखनूर जम्मू के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना राजबाग में प्राथमिकी संख्या 107/2023 यू/एस 8/21/22/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें