Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hamirpur विस की जनता के प्यार के लिए ताउम्र रहूंगा ऋणी : आशीष शर्मा

April 18, 2023

Hamirpur विस की जनता के प्यार के लिए ताउम्र रहूंगा ऋणी : आशीष शर्मा

हमीरपुर (कपिल) : सदर के विधायक आशीष शर्मा का जन्मदिवस जिला मुख्यालय पर मंगलवार को उनके समर्थकों द्वारा हर्षोल्लास से मनाया। सदर विस क्षेत्र के कई गांवों व कस्बों के लोगों ने विधायक का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। आशीष शर्मा के जन्मोत्स्व पर सुबह सवेरे ही उनके आवास पर बधाइयां देने वालों का जनसैलाब उमड़ा हुआ था। प्रात: से ही समर्थकों, विभिन्न पार्टियों के पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मी तथा गणमान्य लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दी।

जिला मुख्यालय के गांधी चौक पर विधायक के जन्मदिवस के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 52 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिसमें विधायक ने स्वयं भी रक्तदान किया। वहीं गांधी चौक पर केक काटकर व लोगों में बांटकर जन्मदिवस मनाया । विधायक के समर्थकों की ओर से गांधी चौक पर मिठाईयां बांटी गई व धाम का आयोजन भी किया गया। इसके साथ ही अन्य जगहों पर समर्थकों ने जलेबियों के भंडारे लगाए व लड्डू बांटे। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों को फल भी बांटे गए।

वहीं विधायक ने भी अपने शुभचिंतकों, समर्थकों व देवतुल्य जनता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जो प्यार उन्हें हमीरपुर की जनता ने दिया है उसके लिए वह ताउम्र उनके ऋणी हैं। इस मौके पर विधायक की धर्मपत्नी स्वाती शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। इससे पहले विधायक आशीष शर्मा व उनकी धर्मपत्नी स्वाती शर्मा ने परिवारजनों के साथ गसोता महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की व मंदिर के महंत से आशीर्वाद लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें