Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शोभा यात्रा में लगाए जय श्री परशुराम जी केजयकारे, वातावरण हुआ भक्तिमय

April 19, 2023

शोभा यात्रा में लगाए जय श्री परशुराम जी केजयकारे, वातावरण हुआ भक्तिमय

जम्मू: भगवान श्री परशुराम जयंती के पावन अवसर के उपलक्ष्य में विशाल भव्य शोभा यात्रा का आयोजन जम्मू महानगर में मंगलवार को डोगरा ब्राहम्ण प्रतिनिधि सभा द्वारा किया गया। ये शोभा यात्रा चाणक्य चौक परेड से शुरू हुई और शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। शोभा यात्रा में कलाकारों ने भगवान श्री परशुराम जी व अन्य भगवानों के मनमोहक स्वरूप बनाए हुए थे जोकि काफी आकर्षण का केन्द्र रहे। शोभा यात्रा में शामिल युवाओं की बाईक रैली भी आकर्षण का केन्द्र रही जबकि चोपहिया वाहनों पर भी युवा बैठे हुए थे और इन युवाओं ने जय श्री परशुराम भगवान के जयकारे लगा रहे थे।

जिन-जिन मार्गों से शोभा यात्रा गुजरी, उन-उन मार्गों को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद किया गया था। चाणक्य चौक परेड से शुरू हुई ये शोभा यात्रा मोती बाजार, पक्का डंगा, चौक चबूतरा, जैन बाजार, लिंक रोड, ओल्ड हास्पिटल रोड, सिटी चौक, कनक मंडी, रैसीडैंसी रोड, श्री रघुनाथ जी बाजार से गुजरी और पुन: चाणक्य चौक परेड में सम्पन्न हुई। शोभा यात्रा में डी.जे, बैंड-बाजे की भी व्यवस्था की गई थी जोकि धार्मिक धुनें बजा रहे थे जिसके चलते पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिय बना हुआ था। तमाम बाजार एसोसिएशनों ने शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया और शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा भी की। शोभा यात्रा के स्वागत के लिए जगहजगह पंडाल लगाए गए थे और भंडारों, जलपान का प्रबंध किया गया था।

शोभा यात्रा की सफलता के लिए जम्मू जिला व पुलिस प्रशासन ने तमाम पुख्ता इंतजाम किए हुए थे। जम्मू जिला प्रशासन के अधीनस्थ विभिन्न विभागों जिनमें जम्मू नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य व जलशक्ति विभाग सहित अन्य ने मिलजुल कर काम किया और शोभा यात्रा को सफल बनाने में योगदान दिया। डोगरा ब्राहम्ण प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में ये शोभा यात्रा आयोजित की गई थी। वहीं वार्ड संख्या 9 के पार्षद सुनीत रैणा भी शोभा यात्रा में अपने सहयोगियों के साथ शामिल हुए और सभी को भगवान श्री परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस सफल शोभा यात्रा का आयोजन करने पर डोगरा ब्राहम्ण प्रतिनिधि सभा के पदाधिकारियों की भी सराहना की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें