Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

अब इन चीजों की मदद से छोटे से रसोई घर को दिखाएं स्पेसफुल

April 19, 2023

अब इन चीजों की मदद से छोटे से रसोई घर को दिखाएं स्पेसफुल

रसोई घर किसी भी घर का एक खास हिस्सा होता है, जहां हमारी भारतीय महिलाओं का आधा से ज्यादा समय बितता है। वो हर वक्त रसोई को सुव्यविस्थत, स्वच्छ और सुंदर रखने की कोशिश करती रहती हैं, ताकि घर के किसी सदस्य पर नकारात्मक प्रभाव ना पडे। लेकिन अगर किचन छोटा हो तो सामानों को सुव्यविस्थत तरीके से करने और रखने में बहुत परेशानीओं का सामना करना होता है। अगर आपका भी रसोइघर छोटा है और आप सामान को सही से तरीके से व्यविस्थत नहीं कर पा रही हैं, तो हम आपको कुछ खास तरीके बताने जा रहे हैं, जिसके मदद से आप अपने छोटे से रसोई घर को भी करीने से सजाकर व्यविस्थत कर सकती हैं और वो भी बहुत ही स्मार्ट तरीकों के साथ। तो आइए चलते है और जानते है, की हम अपने छोटे से रसोई घर को किस तरीके से व्यविस्थत कर सकते है।

किचन कैबिनेट: छोटे से रसोई घर में सामानों को ढंग से सुव्यविस्थत तरीके से रखने के लिए किचन कैबिनेट का होना बहुत आवश्यक है। किचन कैबिनेट में आप फूड आइटम्स, कुकवेयर और बर्तनों को आसानी से रख सकती हैं, साथ ही रोज इस्तेमाल होने वाले सामानों को भी आप रख सकती हैं। जिससे रसोई प्लेटफार्म पर गैस चूल्हे के आसपास की जगहें खाली दिखे और स्वच्छ भी। जिससे आपका रसोई घर फ्रेश भी दिखेगा और ज्यादा भरा-भरा भी नहीं।

वैजिटेबल रैक: छोटे से रसोईघर में सब्जियों को सुव्यविस्थत ढंग से रखने के लिए वैजिटेबल रैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। त्यौहारों में समान ज्यादा होने से फ्रिज पूरा भरा रहता है, तो ऐसे में सब्जियों को रखने के लिए वैजिटेबल रैक अच्छा आॅप्शन है, जिससे जगह भी बचेगा और सब्जियां भी सुरिक्षत रहेंगी। बाज़ार में आजकल फोल्ड करने वाले भी वैजिटेबल रैक उपलब्ध हैं, जिसका उपयोग ना होने पर आप उसे फोल्ड करके आसानी सेरख सकती है।

रिवॉल्विंग स्पाइस रैक: रसोईघर में लगभग दस से पंद्रह तरीको के मसालों का उपयोग महिलाएं अमूनन ज़रूर करती हैं, जिसे उन्हें मैनेज करने में काफी मुश्किल हो जाती है। ऐसे में मसलों को सही तरीके व्यविस्थत करने के लिए रिवॉल्विंग स्पाइस रैक आपके लिए अच्छा हो सकता है। स्पाइस रैक में आप अपनी सुविधानुसार से मसाले के डिब्बों को रख सकती है व आपको मसलों को ढूंढने में परेशानी नहीं होती। इस तरह से आप रसोईघर में काफी जगह बचा सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें