Last Updated: September 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

विजयपुर क्षेत्र में लगे गंदगी के ढेर, जनता परेशान

April 19, 2023

विजयपुर क्षेत्र में लगे गंदगी के ढेर, जनता परेशान

विजयपुर: कस्बे में इस समय जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं,जिस कारण लोगों को कई प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि नगरपालिका कमेटी के अधीन आते लगभग 13 वार्ड हैं और वहां पर सफाई कर्मचारी भी तैनात हैं,लेकिन उसके बावजूद भी कस्बा में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। जिस कारण लोगों को कई प्रकार की परेशानी उठानी पड़ रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि विजयपुर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं और आने वाले दिनों में इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो गर्मियों में गंदगी के कारण बीमारी फैलने की संख्या बढ़ जाएगी। उसी के चलते लोगों ने नगरपालिका कमेटी के अधिकारियों से मांग की है कि जगहजगह लगाए गए गंदगी के ढेरों को उठाया जाए ताकि लोगों को गंदगी से राहत मिल सके। स्थानीय लोगों ने बताया कि सफाई कर्मचारी मात्र बाजार में ही सफाई करते हैं और आसपास सफाई नहीं करते जिस कारण गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। लोगों ने नगरपालिका कमेटी के ई.ओ. से मांग की है कि सफाई कर्मचारियों को दिशा निर्देश दें ताकि वहां पर सफाई हो सके और लोगों को राहत मिल सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें