Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

युवतियों ने 1 kilometer पीछा कर Bike सवार सिपाहियों से पूछा- Helmet कहां है?

April 19, 2023

युवतियों ने 1 kilometer पीछा कर Bike सवार सिपाहियों से पूछा- Helmet कहां है?

गाजियाबाद: गाजियाबाद में स्कूटी सवार युवतियों ने बिना हेलमेट पहने सरकारी बाइक चला रहे पुलिस कर्मियों का करीब 1 किलोमीटर तक पीछा किया और उनका वीडियो बना कर वायरल भी कर दिया। स्कूटी से पीछा करते हुए लड़कियां दोनों पुलिस कर्मियों से बार- बार पूछती रहीं हैल्मेट कहां है और वीडियो बनाती रही? लड़कियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। इसके बाद गाजियाबाद पुलिस हरकत में आई और बाइक का एक हजार रुपए का चालान ऑनलाइन काट दिया।

दरअसल, सोमवार रात 2 युवतियां स्कूटी से गोविंदपुरम में घूम रही थीं। इस दौरान उन्हें थाने की मोबाइल फैंटम पर 2 पुलिसवाले दिखे, जिन्होंने हैल्मेट नहीं पहना था। इन युवतियों ने दोनों का पीछा शुरू कर दिया। पूछा, ओ भइया हैल्मेट कहां है? ये सुनकर पुलिसवालों ने बाइक की स्पीड तेज कर दी और हूटर बजाना शुरू कर दिया। युवतियां भी नहीं रुकी। उन्होंने भी स्पीड तेज करके पुलिस कर्मियों की बाइक का पीछा शुरू कर दिया।

इन युवतियों ने पुलिसकर्मियों से कहा, क्या ये नियम आप पर लागू नहीं होते? क्या ये नियम सिर्फ पब्लिक के लिए हैं? वायरल वीडियो में दोनों पुलिसकर्मी इन युवतियों से अपना पीछा छुड़ाते नजर आए और आखिरकार बाइक लेकर निकल गए। कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने संज्ञान लिया और उस बाइक का एक हजार रुपए का चालान काट दिया। ये सरकारी बाइक है और एसएसपी गाजियाबाद के पदनाम पर है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें