Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

सूर्यास्त के बाद भूलकर भी ना करें ये कुछ कार्य, माना जाता है बेहड़ अशुभ

April 19, 2023

सूर्यास्त के बाद भूलकर भी ना करें ये कुछ कार्य, माना जाता है बेहड़ अशुभ

बहुत से लोग अपनी परेशानियों को दूर करने के लिए सूर्य देव जी को जल अर्पित करते है। माना जाता है कि ऐसा करने से बहुत लाभ होता है और जीवन में नियंत्रता बनी रहती है। इसीलिए सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक को लेकर कई नियम बनाएं गए है। माना जाता है कि ऐसे बहुत से कार्य है जिन्हें सूर्यास्त के समय करना शुभ नहीं माना जाता। आइए जानते है सूर्योदय और सूर्यास्त के समय हमें कौनसे कार्य नहीं करने चाहिए।

शाम को ना करें ये 5 काम
शाम के समय ना सोएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार शाम के समय नहीं सोना चाहिए. प्रचलित मान्यता के अनुसार जिस घर में शाम के समय लोग सोते हैं वहां देवी लक्ष्मी कभी भी वास नहीं करतीं.

ना लगाएं झाड़ू
प्रचलित मान्यता के अनुसार शाम के समय झाड़ू भी नहीं लगाना चाहिए. ना ही शाम के समय घर से बाहर कूड़ा कचरा फेंकना चाहिए. इससे माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं.

तुलसी को ना चढ़ाएं जल
धार्मिक मान्यता के अनुसार शाम के समय ना तो तुलसी में जल चढ़ाना चाहिए ना ही तुलसी की पत्तियों को तोड़ना चाहिए. ऐसा करने से माता लक्ष्मी हमेशा के लिए घर से चली जाती हैं.

ना करें इनका दान
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शाम के समय दूध, खट्टी चीजें, नमक, हल्दी, और दही का दान नहीं करना चाहिए. इससे माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं.

ना करें पैसों का लेनदेन
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्यास्त के बाद भूलकर भी पैसों का लेन देन नहीं करना चाहिए. मान्यता है शाम के समय पैसों के लेनदेन से वो पैसा कभी वापस नहीं आता.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें