Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

लाओस को आधुनिकीकरण और विकास के फास्ट ट्रैक में लाया लाओस-चीन रेलवे :सेलुमेक्सय कोमासिथ

April 19, 2023

लाओस को आधुनिकीकरण और विकास के फास्ट ट्रैक में लाया लाओस-चीन रेलवे :सेलुमेक्सय कोमासिथ

चीन की यात्रा कर रहे लाओस के उप प्रधान मंत्री और विदेश मंत्री सेलुमेक्सय कोमासिथ ने 17 अप्रैल को पेइचिंग में चाइना मीडिया ग्रुप को दिये विशेष साक्षात्कार में कहा कि लाओस-चीन रेलवे ने लाओस के विकास को बढ़ाने में बहुत योगदान दिया है, जो “बेल्ट एंड रोड” सहयोग का एक सफल मॉडल है। चीनी शैली वाला आधुनिकीकरण लाओस सहित विकासशील देशों के लिए एक नया विकास रास्ता और संदर्भ प्रदान करता है। 

सेलुमेक्सय कोमासिथ ने कहा कि लाओस-चीन रेलवे ने लाओस को आधुनिकीकरण और विकास के फास्ट ट्रैक में ला दिया है। लाओस-चीन रेलवे न केवल लाओस और चीन के बीच आदान-प्रदान को आसान बनाता है, बल्कि लाओस और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के बीच चैनल खोलता है। अब लाओस में परिवहन सुविधाजनक है, लोगों की आवाजाही घनिष्ठ है। हाल ही में, लाओस को 2023 में दुनिया के 25 सबसे अच्छे यात्रा स्थलों में से एक के रूप में चुना गया। इस में लाओस-चीन रेलवे ने बहुत योगदान दिया है।

सेलुमेक्सय कोमासिथ ने कहा कि लाओस-चीन रेलवे परियोजना “बेल्ट एंड रोड” पहल के तहत पैदा हुई। 10 साल पहले चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा पेश की गई “बेल्ट एंड रोड” पहल के प्रचुर परिणाम सामने आए हैं। सहनिर्माण में भाग लेने वाले सभी देशों, विशेषकर विकासशील देशों को बहुत लाभ मिला है।

सेलुमेक्सय कोमासिथ ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण पर सकारात्मक टिप्पणी की। उनका मानना ​​है कि चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण ने दुनिया, विशेष रूप से विकासशील देशों के लिए अपनी श्रेष्ठता दिखाई हैं, और चीन के विकास अभ्यास में वह महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही, चीनी शैली वाला आधुनिकीकरण विकासशील देशों के लिए नया विकास रास्ता और संदर्भ भी प्रदान करता है। लाओस ने 2030 तक मध्यम आय वाला देश बनने का विकास लक्ष्य निर्धारित किया है, और चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण का अभ्यास निश्चित रूप से लाओस के डिजिटलीकरण और अभिनव विकास के लिए विचार और दिशा प्रदान करेगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें