Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal विधानसभा में ई-प्रणाली के बारे में जानने के लिए Goa से पहुंचा प्रतिनिधिमंडल

April 20, 2023

Himachal विधानसभा में ई-प्रणाली के बारे में जानने के लिए Goa से पहुंचा प्रतिनिधिमंडल

शिमला (गजेंद्र) : हिमाचल प्रदेश विधानसभा देश की पहली ऐसी विधानसभा है, जहां पर ई-विधान प्रणाली को लागू किया गया है। जिसको समझने के लिए विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि शिमला आते रहते हैं। इसी कड़ी में आज गोवा विधानसभा के अध्यक्ष रमेश तावाडकर की अगुआई में एक प्रतिनिधि मंडल विधानसभा पहुंचा। जहाँ प्रतिनिधि मंडल ने हिमाचल विधानसभा की बारीकियों सहित ई प्रणाली के बारे में समझा।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की विधानसभा देश प्राचीनतम विधानसभाओं में से एक है, जिसका अपना इतिहास है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा ऐसी विधानसभा भी है, जहां सबसे पहले ई प्रणाली को शुरू किया गया। हिमाचल विधानसभा देश भर के लिए एक आदर्श बनी है। विधानसभा में गोवा का प्रतिनिधि मंडल पहुँचा है जिसको विधानसभा के बारे में बताया गया है।

वहीं गोवा विधानसभा के अध्यक्ष रमेश तावडकर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बारे में जानकर उनको खुशी हुई। गोवा में भी ई-विधान प्रणाली को शुरू किया गया है, जिसमें कुछ कमियां है जिसको जल्द ही दुरुस्त कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश और गोवा दोनों ही राज्य पर्यटन राज्यों के रूप में माने जाते हैं। ऐसे में दोनों राज्यों पर्यटन क्षेत्र में परस्पर सहयोग कर सकते हैं इसको लेकर गोवा सरकार से बातचीत की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें