Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

Covid स्वास्थ्य केंद्र को आपात स्थिति से निपटने के लिए रखें तैयार : उपायुक्त हेमराज बैरवा

April 20, 2023

Covid स्वास्थ्य केंद्र को आपात स्थिति से निपटने के लिए रखें तैयार : उपायुक्त हेमराज बैरवा

हमीरपुर (कपिल) : उपायुक्त हेमराज बैरवा ने गुरुवार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निरीक्षण किया और वहां विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मातृ-शिशु वार्ड और अन्य वार्डो के अलावा अस्पताल परिसर के साथ ही रैन बसेरा में चलाए जा रहे वार्ड का निरीक्षण भी किया तथा रैन बसेरा भवन के विस्तारीकरण के संबंध में अधिकारियों के साथ चर्चा की। इसके बाद उपायुक्त ने जिला आयुर्वेदिक अस्पताल का दौरा भी किया।

उन्होंने आयुर्वेदिक अस्पताल के नये ब्लॉक में कोरोनाकाल के दौरान संचालित किए गए समर्पित कोविड स्वास्थ्य केंद्र (डीसीएचसी) का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कोरोना मरीजों में कमी आने के कारण अभी यह केंद्र डिनोटिफाइड है, लेकिन आने वाले समय में किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए इस ब्लॉक में पूरी तरह तैयार रखें।

उपायुक्त ने आयुर्वेदिक अस्पताल के पुराने ब्लॉक में भी विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया तथा विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों को इस ब्लॉक की सबसे ऊपरी मंजिल की मरम्मत के मामले का विभागीय स्तर पर फॉलोअप करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि वह प्रशासनिक स्तर पर भी इस मामले के त्वरित समाधान का प्रयास करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें