Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sujanpur में दौड़ेगी इलेक्ट्रिकल बसे, 8 से 10 रूट होंगे फाइनल

April 20, 2023

Sujanpur में दौड़ेगी इलेक्ट्रिकल बसे, 8 से 10 रूट होंगे फाइनल

सुजानपुर (गौरव जैन): आने वाले दिनों में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में भी इलेक्ट्रिकल बसें दौड़ती हुई नजर आएंगी। 8 से 10 रूटों पर यह बसें दौड़ती हुई नजर आएंगी। किस रूट पर इलेक्ट्रिकल बस सेवा उपयुक्त रहेगी, कौन से रूट पर यह बस सही तरीके से चल पाएगी तमाम बातों को लेकर जांच पड़ताल करने हेतु कार्यवाही शुरू की गई है। विधानसभा क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों जिला परिषद सदस्य पंचायत समिति सदस्य से प्रशासन ने कहा है कि अगर वह अपने क्षेत्र में जहां पर वर्तमान में बस सुविधा नहीं है बसे कम आती जाती हैं ऐसे इलाकों की सूची दें ताकि वहां पर बस सुविधा बहाल की जा सके अगर सब कुछ सही रहता है तो जल्द ही सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता को इलेक्ट्रिकल बसों की सवारी करने का आनंद प्राप्त होगा।

बताते चलें कि प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश का पहला ग्रीन बजट जारी किया था और उस बजट में हिमाचल प्रदेश को हरा भरा बनाने का विशेष ख्याल रखा गया है। प्रदेश को पर्यावरण की दृष्टि से हरा-भरा कैसा बनाया जाए इसको लेकर हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग ने पेट्रोल इंजन रहित वाहन चलाने की कवायद शुरू की थी। ट्रायल बेस पर सबसे पहले परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों की गाड़ियों को इलेक्ट्रिकल वाहन में तब्दील किया गया उनका ट्रायल पूरी तरह सही रहा था। इसके बाद प्रदेश की राजधानी शिमला मिनी राजधानी धर्मशाला कांगड़ा में इलेक्ट्रॉनिक बसों को चलाने की मंजूरी मिली। उसी तर्ज पर अब सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक बसें दौड़ती हुई नजर आएंगी।

ऐसा भी बताया गया है कि प्लेन रास्तों पर पर यह बसे ज्यादा सुविधाएं देंगी हल्की चढ़ाई तीखे मोड़ों को पार करके हिमाचल में यह बसें दौड़ रही हैं। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में इलेक्ट्रिकल बस सेवा शुरू हो इसके लिए विभाग ने सुजानपुर प्रशासन को रूट चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं। जारी किए गए निर्देशों में बताया गया है कि बस रूट दिए जाएं जहां पर यह बसें आसानी से चल सके और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इनका फायदा मिल सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें