Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

Greenland और Antarctica में तेजी से पिघल रही है बर्फ की चादरें

April 20, 2023

Greenland और Antarctica में तेजी से पिघल रही है बर्फ की चादरें

वाशिंगटनः एक अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में यह बात सामने आई है कि ग्रीनलैंड और अंटार्कटिक की बर्फ की चादरें तीस साल पहले जिस अवस्था में थीं, उसकी तुलना में अभी प्रति वर्ष के हिसाब से तीन गुना तेजी से पिघल रही हैं। शोधकर्ताओं ने 50 अलग-अलग उपग्रह अनुमानों का उपयोग करते हुए पाया कि पिछले कुछ वर्षों में ग्रीनलैंड बर्फ बहुत तेजी से पिघल रही है। अध्ययन के अनुसार, 2017 से 2020 तक ग्रीनलैंड में बर्फ पिघलने की औसत शुरुआत की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक थर और 1990 के दशक की शुरुआत की तुलना में इसके पिघलने की वार्षकि दर से सात गुना अधिक थी।

डेनिश मौसम विज्ञान संस्थान के एक जलवायु वैज्ञनिक अध्ययन के सह-लेखक रूथ मोत्रम ने बताया, कि नए आंकड़े वास्तव में बहुत विनाशकारी हैं। उन्होंने कहा,कि ग्रीनलैंड में तेजी से बर्फ की चादरें कम हो रही हैं। ब्रिटेन में लीड्स विश्वविद्यालय के एक हिमनदविज्ञानी अध्ययन के प्रमुख लेखक इनेस ओटोसाका ने बताया कि तेजी से बर्फ के पिघलने का कारण मानव द्वारा किया जा रहा जलवायु परिवर्तन है।

विश्व में ताजे जल की बर्फ के 99 प्रतिशत स्नेत इन दो बर्फ की चादरों में 1992 से 1996 के दौरान 116 अरब टन बर्फ पिघली है। इसमें से दो तिहाई बर्फ अंटार्कटिक में पिघली। अध्ययन के अनुसार 2017 से 2020 के बीच में नये आंकड़ों के अनुसार एक वर्ष के भीतर 410 अरब टन बर्फ पिघली। इसमें से दो तिहाई बर्फ ग्रीनलैंड में पिघली।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें