Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Train से कटकर 35-Year-Old महिला की मौत

April 21, 2023

Train से कटकर 35-Year-Old महिला की मौत

वजयपुर: थाना अंतर्गत जख क्षेत्र में गत रात्रि रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर महिला की मौत हो गई। इस संबंध में जीआरपी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी अनुसार 35 वर्षीय किरण कुमारी पत्नी पंकज दूबे निवासी जख शाम को ट्रेन की चपेट में आ गई ओर मौके पर ही महिला की मौत हो गई। जब स्थानीय लोगों ने इस शव को देखा तो पुलिस को सूचित किया।

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया उसके बाद उसको विजयपुर सरकारी एक्सीडैंटल हॉस्पिटल पहुंचाया गया और वहां पर महिला का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि अहमदाबाद एक्सप्रैस ट्रेन पठानकोट से जम्मू की ओर जा रही है अमदाबाद एक्सप्रैस ट्रेन से कटकर इस महिला की मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें