Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

BJP अध्यक्ष के इस्तीफे की खबरों के बीच सांसद Suresh Kashyap की अचानक बिगड़ी तबीयत, Delhi के RML अस्पताल में भर्ती

April 21, 2023

BJP अध्यक्ष के इस्तीफे की खबरों के बीच सांसद Suresh Kashyap की अचानक बिगड़ी तबीयत, Delhi के RML अस्पताल में भर्ती

शिमलाः शिमला नगर निगम चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हिमाचल प्रदेश इकाई के प्रमुख सुरेश कश्यप ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी हैं। भाजपा के पदाधिकारियों के अनुसार, कश्यप ने अपने पद से इस्तीफा देने के लिए ‘‘व्यक्तिगत कारणों’’ का हवाला दिया।

वहीं दूसरी तरफ भाजपा अध्यक्ष के इस्तीफे की खबरों के बीच सांसद सुरेश कश्यप के अचानक स्वास्थ्य खराब होने की तस्वीर भी सामने आई हैं। शुगर लेवल कम होने के कारण उन्हें दिल्ली के RML अस्पताल के ICU में भर्ती किया गया हैं,हालांकि अभी उनका इस्तीफा स्वीकार हाने की पुष्टि नही हुई हैं।

बता दें, राजीव बिंदल के इस्तीफे के बाद कश्यप को 22 जुलाई 2020 में भाजपा की हिमाचल प्रदेश इकाई का प्रमुख नियुक्त किया गया था। उनके कार्यकाल में पार्टी का प्रदर्शन काफी लचर रहा। नवंबर 2021 में मंडी लोकसभा सीट और अर्की, फतेहपुर तथा जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।

पार्टी को दिसंबर 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में भी हार झेलनी पड़ी। पच्छाद से दो बार के विधायक कश्यप 2019 में लोकसभा के लिए भी चुने गए थे। भाजपा जल्द ही राज्य में अपने संगठनात्मक ढांचे को पुनर्गठित कर सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें