Last Updated: September 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

लोक सेवक निरन्तर समर्पण भाव से जनसेवा के पथ पर रहें अग्रसर : CM Yogi

April 21, 2023

लोक सेवक निरन्तर समर्पण भाव से जनसेवा के पथ पर रहें अग्रसर : CM Yogi

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को ‘लोक सेवा दिवस’ के अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों को अपनी शुभकामना देते हुए यह कामना की कि पूर्ण समर्पण के साथ वे लोक-सेवा के मार्ग पर निरंतर गतिमान रहें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘‘सभी कर्तव्यनिष्ठ एवं प्रतिबद्ध सिविल काíमकों को ‘सिविल सेवा दिवस’ (लोक सेवा दिवस) पर हार्दिक शुभकामनाएं।’’

इसी ट्वीट में योगी ने आगे कहा, कि ‘‘आत्मनिर्भर नए उत्तर प्रदेश’ के निर्माण के संकल्प की सिद्धि में आप सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है। पूर्ण समर्पण के साथ लोक-सेवा के मार्ग पर आप सभी निरंतर गतिमान रहें, यही कामना है।’’ भारत सरकार प्रत्येक वर्ष 21 अप्रैल को लोक सेवा दिवस के रूप में मनाती है। यह दिन उन लोक सेवकों को सर्मिपत है जो लोक कल्याण एवं देश की प्रगति के लिए कार्य करते हैं और नीति निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें