Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

जेनेवा में 3rd CMG विदेशी वीडियो महोत्सव आयोजित

April 21, 2023

जेनेवा में 3rd CMG विदेशी वीडियो महोत्सव आयोजित

20 अप्रैल को संयुक्त राष्ट्र चीनी भाषा दिवस है, इस अवसर पर चाइना मीडिया ग्रुप का तीसरा विदेशी वीडियो महोत्सव जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय पालिस डेस नेशंस में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। यूरोप में सीएमजी कार्यालय द्वारा निर्मित संयुक्त राष्ट्र चीनी भाषा दिवस विशेष कार्यक्रम उसी दिन जिनेवा में यूएन कार्यालय के डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उतरा और दो सप्ताह के लिए पालिस डेस नेशंस में दिखाया जाएगा। 

इस वर्ष चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग प्रस्तावित “बेल्ट एंड रोड” पहल के संयुक्त निर्माण की 10वीं वर्षगांठ है। मौजूदा वीडियो महोत्सव की थीम “यात्रा” है, जिसका उद्देश्य दुनिया भर के चीनी प्रेमियों से उत्कृष्ट वीडियो कृतियों को इकट्ठा करके वीडियो के माध्यम से “बेल्ट एंड रोड” पहल के अर्थ की व्याख्या करना है, यह अर्थ विकास की खोज, उभय जीत की वकालत और आशा के वितरण का है। 

बताया गया है कि मौजूदा वीडियो महोत्सव के दौरान ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, पोलैंड, सर्बिया और रूस सहित 37 देशों और क्षेत्रों से कुल 939 कृतियां प्राप्त हुईं। अंत में “सर्वश्रेष्ठ वीडियो पुरस्कार”, “सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार” और “जूरी विशेष सिफारिश पुरस्कार” सहित 9 पुरस्कारों की घोषणा की गई। 6 लोगों को “सीएमजी यूएन चीनी भाषा दिवस युवा सांस्कृतिक दूत” के रूप में नामित किया गया, और वह जल्द ही चीन की यात्रा शुरु करेंगे।

बता दें कि साल 2010 में संयुक्त राष्ट्र ने चीनी पंचांग में पारंपरिक चौबीस सौरावधियों में से एक अन्नवृष्टि के दिन, जिसे चीनी भाषा में कूय्वी कहा जाता है, को यूएन चीनी दिवस के रूप में नामित किया। इस वर्ष अन्नवृष्टि का दिन 20 अप्रैल है। चाइना मीडिया ग्रुप ने लगातार तीन वर्षों तक “यूएन चीनी भाषा दिवस और सीएमजी विदेशी वीडियो महोत्सव” मीडिया कार्यक्रम आयोजित किया है। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें