Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

वैश्विक सुरक्षा पहल को अंतरराष्ट्रीय समुदाय की प्रशंसा और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली

April 21, 2023

वैश्विक सुरक्षा पहल को अंतरराष्ट्रीय समुदाय की प्रशंसा और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली

21 अप्रैल को आयोजित चीनी विदेश मंत्रालय के नियमित संवाददाता सम्मेलन में प्रवक्ता वांग वनपिन ने चीन द्वारा वैश्विक सुरक्षा पहल के कार्यान्वयन से संबंधित स्थिति का परिचय देते हुए कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तुत वैश्विक सुरक्षा पहल को एक वर्ष में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की व्यापक प्रशंसा और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। 80 से अधिक देशों और कुछ अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने पहल के लिए अपनी प्रशंसा और समर्थन व्यक्त किया है।

वांग वनपिन ने कहा कि आज से एक वर्ष पूर्व अशांत अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा स्थिति का सामना करते हुए चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने गंभीरता से वैश्विक सुरक्षा पहल प्रस्तुत की। चीन वैश्विक सुरक्षा पहल का आरंभकर्ता है, और इस प्रमुख पहल को लागू करने वाला देश भी है। वांग वनपिन ने कहा कि वैश्विक सुरक्षा पहल एक अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक उत्पाद है जो पूरी दुनिया में लोगों की खुशी और शांति की रक्षा करता है। चीन विभिन्न पक्षों के साथ सुरक्षा समुदाय की अवधारणा को बनाए रखने, सच्चे बहुपक्षवाद का पालन करने, विभिन्न पारंपरिक और गैर-पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियों से निपटने और मानव जाति के शांतिपूर्ण विकास के महान कार्य को बढ़ावा देने के लिए तैयार है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें