Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों में टिकाव, मूंग दाल महंगी

April 21, 2023

दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों में टिकाव, मूंग दाल महंगी

नई दिल्ली: विदेशी बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर उठाव सुस्त रहने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों में टिकाव रहा जबकि मांग निकलने से मूंग दाल महंगी हो गई वहीं अन्य जिंसों के भाव पुराने स्तर पर पड़े रहे।तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का मई वायदा 4111 रिंगिट प्रति टन पर स्थिर। वहीं, मई का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.20 सेंट की गिरावट लेकर 54.23 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

इस दौरान घरेलू बाजार में खाद्य तेलों में टिकाव रहा। सरसों तेल, मूंगफली तेल, सूरजमुखी तेल, सोया रिफाइंड, पाम आॅयल और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ और वे पिछले दिवस के स्तर पर पड़े रहे।गुड़-चीनी : मीठे के बाजार टिकाव रहा। इस दौरान चीनी और गुड़ के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर स्थिर रहे।दाल-दलहन : दाल-दलहन के बाजार में मूंग दाल में 100 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी को छोड़कर लगभग स्थिरता रही। इस दौरान चना, दाल चना, मसूर दाल, उड़द दाल और अरहर दाल में कोई बदलाव नहीं हुआ। अनाज : अनाज मंडी में टिकाव रहा। इस दौरान गेहूं और चावल के भाव पिछले दिवस के स्तर पर टिके रहे।

ये भी पढ़ें: गायक मासूम शर्मा को दूसरा नोटिस देगा महिला आयोग

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें