Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारी बारिश के चलते सुबह 5 बजे से बंद हुआ चंबा-भरमौर नैशनल हाइवे 9 घंटे बाद हुआ बहाल

April 22, 2023

भारी बारिश के चलते सुबह 5 बजे से बंद हुआ चंबा-भरमौर नैशनल हाइवे 9 घंटे बाद हुआ बहाल

भरमौर: चंबा-भरमौर नैशनल हाइवे सडक मार्ग जो कि भारी बारिश के चलते शुक्रवार सुबह 5 बजे के क़रीब जगह -जगह बाधित हुआ जिसमें लाहल,बती की हटी में मार्ग को तो नैशनल हाइवे अथारिटी चंबा द्वारा जल्दी बहाल कर दिया गया। लेकिन ढकोग में मार्ग को बहाल करने में 9 घंटे का समय लग गया। यंहा पर सडक मार्ग की बहाली दोपहर 1बजे हुई यह जानकारी देते हुए नैशनल हाइवे अथारिटी चंबा के कनिष्ठ अभियंता शीतल मैहता ने बताया कि भारी बारिश के चलते ढकोग में काफी भारी भरकम चट्टानों के गिरने के कारण मार्ग बहाली में समय लग गया। सडक मार्ग के बंद रहने से सडक मार्ग के दोनों तरफ बाहनो की लंबी -लंबी कतारें लग गई व लोगों को अपने गंतव्यों तक पंहुचने में परेशानियों का सामना करना पड़ा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें