Last Updated: November 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Meghalaya की यात्रा करने वाले पर्यटकों को खुद को Isolated रखना है बेहद आवश्यक

April 21, 2023

‘Meghalaya की यात्रा करने वाले पर्यटकों को खुद को Isolated रखना है बेहद आवश्यक

शिलांग: मेघालय सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री माजेल अम्पारीन लिंगदोह ने शुक्रवार को कहा कि पर्वतीय राज्य ने कोविड-19 मामलों में वृद्धि वाले राज्यों से आने वाले पर्यटकों से आग्रह किया है कि वे खुद को आइसोलेट करें डॉ.लिंगदोह ने कहा कि मेघालय में कोविड-19 की स्थिति पूर्ण नियंत्रण में है और राज्य में केवल 15 सक्रिय मामले हैं। उन्होंने लोगों से संक्रामक रोग के किसी भी संभावित प्रकोप से बचने के लिए एहतियाती कदम के रुप में मास्क पहनने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘मैं सुझाव दूंगी कि नागरिकों को खुद को संयम में रखना चाहिए जिससे जनता को बड़े पैमाने पर असुविधा न हो।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें