Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मेष में गुरु का गोचर आज, सभी 12 राशियों के जातकों पर होगा इसका प्रभाव

April 22, 2023

मेष में गुरु का गोचर आज, सभी 12 राशियों के जातकों पर होगा इसका प्रभाव

आज 22 अप्रैल शनिवार को गुरु ग्रह राशि चक्र की प्रथम राशि मेष में गोचर करेगा। इसके साथ ही मेष में अब गुरु, सूर्य, बुध और राहु की उपस्थिति से चतुर्ग्रही योग भी बन रहा है। यह गोचर मई 2024 तक रहेगा। आज गुरु का राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों के जातकों पर प्रभाव डालेगा। आइए जानते है गुरु गोचर का 12 राशियों पर कि होगा प्रभाव:

गुरु गोचर 2023 राशिफल
मेष: गुरु का गोचर आपकी ही राशि में हुआ है. इस वजह से आपके जीवन में अच्छा समय शुरू होने वाला है. नकारात्मकता खत्म होने से जीवन सुखद होगा, लेकिन अक्टूबर तक गुरु और राहु की युति बीच बीच में परेशान करती रहेगी. शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता, संतान प्राप्ति का योग बन रहा है.

वृष: गुरु गोचर से आप विदेश यात्रा पर जा सकते हैं. आपको कोई नई संपत्ति प्राप्त हो सकती है. आप नया वाहन भी खरीद सकते हैं. बैंक का लोन चुकता हो जाएगा. इस समय में किया गया निवेश भविष्य में बेहतर परिणाम देगा. सेहत पहले से अच्छी होगी.

मिथुन: गुरु गोचर के कारण आपकी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं. आपको अपना जीवनसाथी मिल सकता है. आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं, जिससे आपकी आमदनी अच्छी होगी और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. यात्रा पर जाने का योग है.

कर्क: गुरु का राशि परिवर्तन आपको अपनी नौकरी में सफलता दिलाएगा या फिर आप नई नौकरी का प्रस्ताव पा सकते हैं. कार्यस्थल की चुनौतियां खत्म होंगी और आप चमक सकते हैं. इस दौरान आप नया मकान और नई गाड़ी खरीदने की योजना बना सकते हैं.

सिंह: गुरु की कृपा से पारिवारिक विवाद खत्म हो सकता है और संबंध बेहतर हो सकते हैं. शिक्षा प्रतियोगिता से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है, आपको सफलता प्राप्त होगी. मेहनत करना न छोड़ें. आप कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं.

कन्या: गुरु गोचर के कारण आप पर नकारात्मक प्रभावों का असर हो सकता है. आप हीन भावना का शिकार बन सकते हैं. मन में कुंठा को घर न करने दें. इस समय में आप प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं. पारिवारिक संबंध मधुर रहेंगे. योग और ध्यान करें.

तुला: गुरु का राशि परिवर्तन आपको भावनात्मक रूप से मजबूत करेगा. दांपत्य जीवन अच्छा होगा और बिजनेस में पार्टनर का पूरा सहयोग प्राप्त होगा. इससे स्थिति पहले से बेहतर होगी. उन्नति के लिए नए अवसर मिलेंगे, जिससे आपको धन प्राप्त होगा.

वृश्चिक: गुरु गोचर से आपकी सेहत में सुधार होने की संभावना बन रही है. जो लोग जॉब की तलाश कर रहे हैं, उनको खुशखबर मिल सकती है. कोर्ट केस का कोई समाधान निकल सकता है. वाद विवाद से दूर रहें और अपने काम पर ध्यान दें. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा.

धनु: आपके लिए गुरु का राशि परिवर्तन मिलाजुला परिणाम दे सकता है. आप धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे. पूजा पाठ में मन लगेगा. इस समय आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयास करेंगे तो सफलता मिलेगी. अच्छे संस्थान में नामांकन हो सकता है. नए दोस्त बनेंगे, सेहत का ध्यान रखना है.

मकर: गुरु की कृपा से आपको प्रॉपर्टी का लाभ होगा. आप नई गाड़ी खरीद सकते हैं या फिर कोई नया मकान या प्लॉट ले सकते हैं. आपकी संपत्ति में इजाफा होने का समय है. नौकरी पेशा लोगों की इनकम बढ़ सकती है. आपको प्रमोशन भी मिल सकता है.

कुंभ: जो लोग जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं, उनको सफलता मिलेगी. विवाह का भी योग बन सकता है. बिजनेस से जुड़े लोगों को आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे. आप अपनी वाणी और व्यवहार को और अच्छा बनाएं. लोग आप से प्रभावित होंगे. नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है.

मीन: गुरु गोचर से आपको नई नौकरी मिल सकती है. आप काफी समय से नई जॉब की तलाश कर रहे हैं. इस दौरान आपको अपने खानपान पर ध्यान देना होगा, नहीं तो सेहत से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं. आपको निवेश के अच्छे अवसर मिल सकते हैं.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें