Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब से जम्मू जा रहे अंतर्राष्ट्रीय तस्कर से पांच लाख रुपए का चिट्टा बरामद, पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया

April 22, 2023

पंजाब से जम्मू जा रहे अंतर्राष्ट्रीय तस्कर से पांच लाख रुपए का चिट्टा बरामद, पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया

लखनपुर: लखनपुर में पुलिस विभाग ने शुक्र वार की सुबह को एक और सफलता हासिल करते हुए 80 ग्राम चिट्टे के साथ एक अंतर्राष्ट्रीय तस्कर को हिरासत में लिया है। पुलिस ने इस तस्कर युवक के पास से 80 ग्राम चिट्टा बरामद किया है, जिसकी कीमत पांच लाख रु पए बताई जा रही है। इस आरोप में पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है और युवक की गाड़ी को सीज कर लिया गया है, पुलिस अब इस जांच में जुट गई है कि आखिरकार पंजाब से इस युवक ने चिट्टा कहां से खरीदा और जम्मू में किन लोगों को चिट्टे की डिलीवरी होनी थी और यह युवक कब से इस धंधे मे लगा हुआ है व ऐसे कितने लोग इस धंधे मे लगे हुए है।

जांच के बाद पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी करवाई करने वाली है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक लखनपुर पुलिस ने सुबह सुबह टोल प्लाजा के समीप नाका लगाया हुआ था यह तमाम वाहनों की जांच की जा रही थी। पंजाब से जम्मू जा रही कार की जब जांच की तो युवक काफी घबरा गया ,जिस कारण पुलिस को शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने युवक और गाड़ी की गहन तलाशी ली तो 80 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी। पकड़े गए युवक की पहचान सद्दाम हुसैन निवासी करतारपुर, पतीजा जिला जालंधर पंजाब के रूप मे हुई है।

पुलिस ने एफआईआर संख्या नो 41/2023धारा यू/एस 8/21/22/एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। लखनपुर थाना प्रभारी विजय कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए चिट्टे की कीमत पांच लाख रु पए बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि एसएसपी कठुआ शिवदीप सिंह जमवाल द्वारा अपना पदभार संभालने के बाद से नशे के खिलाफ जिला कठुआ में जबरदस्त अभियान चलाया हुआ है और लगातार नशा तस्करों को पकड़ा जा रहा है और लोगो को जागरूक किया जा रहा है। जिला कठुआ के तमाम कस्बों में पुलिस द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओं को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही नशे की गिरμत में आ चुके लोगों के प्रति सहानुभूति रखते हुए उन्हें नशा छोड़कर समाज की मुख्य धारा में लाने के प्रयास पुलिस कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें