Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अध्यक्ष DDC ने Udhampur में JJM के हैंड होल्डिंग सत्र की अध्यक्षता की

April 22, 2023

अध्यक्ष DDC ने Udhampur में JJM के हैंड होल्डिंग सत्र की अध्यक्षता की

उधमपुर: जिला विकास परिषद के अध्यक्ष उधमपुर लालचंद ने आज सभी पीआरआई सदस्यों, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं, पंचायत पानी समितियों के सदस्यों के रूप में आशा कार्यकर्त्ताओं के बीच सम्मेलन हॉल में जागरूकता फैलाने के लिए जल जीवन मिशन के हैंड होल्डिंग सत्र की अध्यक्षता की। सत्र में उपाध्यक्ष डीडीसी, जूही मन्हास पठानिया, अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त, घन शाम सिंह, डीडीसी, बीडीसी और विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। पीआरआई, पानी समिति के सदस्य, स्वास्थ्य विभाग, आशा कार्यकर्त्ता आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता, जिला परियोजना प्रबंधन इकाई जेजेएम स्टाफ, कार्यान्वयन सहायता एजैंसी, जल परीक्षण प्रयोगशाला कर्मचारी सहित 200 से अधिक हितधारक मौजूद थे। एडीडीसी उधमपुर ने कार्यक्र म की कार्यवाही का संचालन किया।

अधीक्षण अभियंता (सदस्य सचिव जिला जल जीवन मिशन) उधमपुर ने स्वागत भाषण के दौरान जल जीवन मिशन के तहत जिले की उपलब्धियों को प्रस्तुत करने के अलावा जागरूकता कार्यक्र म के महत्व पर प्रकाश डाला। पीएमसी के विशेषज्ञ सजल श्रीवास्तव ने जल जीवन मिशन, जल प्रबंधन, हर घर में पर्याप्त, स्वच्छ नल का पानी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक समग्र जल संरक्षण उपायों के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। पानी समितियों सहित विभिन्न हितधारकों की भूमिका और कर्तव्यों, वर्षा जल संचयन सहित जल प्रबंधन की सर्वोत्तम प्रथाओं पर आडियो विजुअल एड्स के माध्यम से दर्शकों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। जल परीक्षण स्टाफ द्वारा फील्ड टैस्टिंग किट पर जल परीक्षण का लाइव प्रदर्शन भी प्रस्तुत किया गया।

सत्र को संबोधित करते हुए अध्यक्ष डीडीसी ने हर घर नाल से जल प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किए गए जल जीवन मिशन कार्यक्रम का विवरण दिया और पीआरआई से जल जीवन मिशन कार्यक्रम के सफल कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण समर्थन देने को कहा। उन्होंने जेजेएम के कार्यान्वयन में पानी समितियों की भूमिका के बारे में भी बताया और सभी जेजेएम योजनाओं को पूरा करने को सुनिश्चित करने के लिए जलशक्ति विभाग, पानी समितियों और आम जनता के बीच समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने विभाग के अभियंताओं को सलाह दी कि वे मानक विनिर्देशों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करें। इस बीच डीडीसी की उपाध्यक्ष जूही मन्हास पठानिया ने जल शक्ति विभाग के प्रयासों की सराहना की और भारत के माननीय प्रधानमंत्री के प्रमुख कार्यक्र म जेजेएम के तहत लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पीआरआई और पानी समितियों की सक्रि य भागीदारी की मांग की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें