Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal Congress नेता जगदीश सिपहिया का हुआ निधन, पैतृक गांव आलमपुर जिला Kangra में किया गया अंतिम संस्कार

April 22, 2023

Himachal Congress नेता जगदीश सिपहिया का हुआ निधन, पैतृक गांव आलमपुर जिला Kangra में किया गया अंतिम संस्कार

सुजानपुर (गौरव जैन) : सुजानपुर के साथ लगते क्षेत्र आलमपुर जिला कांगड़ा जगरुप नगर निवासी एवं कांगड़ा सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन कांग्रेसी नेता जगदीश चंद सिपहिया का शुक्रवार देर रात को चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह बीते कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे एवं ब्रेन स्ट्रोक बीमारी से पीड़ित थे। शनिवार को उनके पैतृक गांव आलमपुर में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर सैकड़ों लोगों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी।

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खास सिपहसालारों में शामिल सिपहिया किसी पहचान के मोहताज नहीं थे। पार्टी में एक वरिष्ठ नेता होने का गौरव सम्मान उन्हें प्राप्त था। हाल ही में हिमाचल के संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी द्वारा उन्हें सुलह जिला कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार बनाया गया था। इस दंगल में उनकी हार हुई वे भाजपा नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार के मुकाबले मैदान में उतरे थे।

उन्हें कांग्रेस पार्टी में एक अच्छे व होनहार नेता के रूप में माना जाता था। एक्स सर्विसमैन रहे जगदीश स्पिहिया पूर्व में रही कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान उस समय के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने उन्हें कांगड़ा बैंक का चेयरमैन नियुक्त किया था। उन्होंने इस जिम्मेदारी को बखूबी निर्वहन किया। कांगड़ा बैंक की भर्तियां निकालकर युवाओं को रोजगार के मौके उपलब्ध करवाएं। दिवंगत नेता के दो बेटे हैं।

कांग्रेस पार्टी में उन्हें लगातार विभिन्न पदों पर विराजमान किया गया। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रभारी के रूप में भी काम कर चुके हैं उन्होंने कई चुनाव लड़े लेकिन अफसोस की बात है कि उन्हें हर चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा उसके बावजूद वीरभद्र सिंह ने उन्हें अपना भरोसे का नेता होने के चलते कांगड़ा बैंक के चेयरमैन पद से नवाजा था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें