Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू और कश्मीर में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज

April 22, 2023

जम्मू और कश्मीर में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज

जम्मू: बारिश में कमी और अगले 24 घंटों में व्यापक रूप से हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने के पूर्वानुमान के बीच जम्मू और कश्मीर में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बाद के दो दिनों के दौरान मुख्य रूप से शुष्क मौसम से लेकर छिटपुट हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों से लेकर शुक्र वार सुबह 08:30 बजे तक, श्रीनगर में 0.7 मिमी, काजीगुंड में 14.6 मिमी, पहलगाम में 9.0 मिमी, कोकेरनाग में 3.2 मिमी, गुलमर्ग में 8.6 मिमी, जम्मू में 7.4 मिमी, बनिहाल में 5.0 मिमी, बटोत में 6.2 मिमी, भद्रवाह में 8.4 मिमी, कटड़ा में 13.0 मिमी और कठुआ में 1.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

इस बीच श्रीनगर में पिछली रात के 7.9 डिग्री सैल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड में पिछली रात के 7.2 डिग्री सैल्सियस के मुकाबले 4.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में पिछली रात को 2.6 डिग्री सैल्सियस के मुकाबले 3.5 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। कोकरनाग में पिछली रात के 6.2 डिग्री सैल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। पिछली रात गुलमर्ग में शून्य से नीचे 1.0 डिग्री सैल्सियस तापमान शून्य से नीचे 0.6 डिग्री सैल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कुपवाड़ा शहर में पिछली रात को पारा 6.7 डिग्री सैल्सियस के मुकाबले 4.4 डिग्री सैल्सियस पर रहा।

जम्मू में पिछली रात के 18.5 डिग्री सैल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सैल्सियस (सामान्य से 4.3 डिग्री सैल्सियस नीचे), बटोत में 6.7 डिग्री सैल्सियस (सामान्य से 5.3 डिग्री सैल्सियस नीचे), कटड़ा में 13.1 डिग्री सैल्सियस (सामान्य से 5.0 डिग्री सैल्सियस नीचे) और भद्रवाह में 6.1 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि लद्दाख के लेह और कारगिल में न्यूनतम तापमान क्र मश: शून्य से नीचे 2.6 डिग्री सैल्सियस और 2.2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें