Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने नये अभियान में सुधार और खुलेपन का नया अध्याय जोड़ने की मांग की

April 22, 2023

शी चिनफिंग ने नये अभियान में सुधार और खुलेपन का नया अध्याय जोड़ने की मांग की

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 21 अप्रैल को 20वीं सीपीसी केंद्रीय कमेटी की चौतरफा सुधार गहराने की समिति की पहली बैठक की अध्यक्षता की और महत्वपूर्ण भाषण दिया।उन्होंने सुधार और खुलेपन का नया अध्याय जोड़ने पर बल दिया । उन्होंने कहा कि चौतरफा तौर पर सुधार गहराना चीनी आधुनिकीकरण बढ़ाने की मूल ड्राइविंग शक्ति है ।हमें सही दिशा पर कायम रहकर बुनियादी सिद्धांतों का पालन करते हुए सृजन और मेहनत करनी चाहिए ।

इस बैठक में वैज्ञानिक व तकनीकी सृजन में उद्यमों की मुख्य भूमिका की मजबूती ,चीनी आधुनिकीकरण में राजकीय उद्यमों के प्रंबधन के सुधार ,निजी अर्थव्यवस्था के विकास को बढ़ाने के सुझाव समेत कई दस्तावेज पारित किए गए।  इस बैठक में कहा गया कि वैज्ञानिक व तकनीकी सृजन में उद्यमों की मुख्य भूमिका को मजबूत करना उच्च स्तरीय वैज्ञानिक व तकनीकी स्वावलंबन पूरा करने का कुंजीभूत कदम है।

हमें तकनीकी सृजन के फैसले ,अनुसंधान व विकास में पूंजी निवेश ,उपलब्धियों को उत्पादन में परिवर्तित करने समेत समग्र चेन में बंदोबस्त करना और समेकित रूप से वैज्ञानिक व तकनीकी सृजन ,व्यावसायिक सृजन और तांत्रिक सृजन को बढ़ाना चाहिए ।हमें उद्यमों को अहम तकनीकी सृजन और महत्वपूर्ण मौलिक तकनीक की प्रगति में भूमिका निभाने देना चाहिए ।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप  ,पेइचिंग) 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें