Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

मैं चीन के साथ असाधारण संबंध बनाए रखना चाहता हूं : ब्राजीली राष्ट्रपति लूला

April 22, 2023

मैं चीन के साथ असाधारण संबंध बनाए रखना चाहता हूं : ब्राजीली राष्ट्रपति लूला

ब्राजीली राष्ट्रपति लुईज़ लूला डा सिल्वा ने चीन की हालिया यात्रा के दौरान चाइना मीडिया ग्रुप को एक विशेष इंटरव्यू दिया ।उन्होंने कहा कि चीन और ब्राजील के व्यापक समान हित हैं ।मेरे पहले और दूसरे कार्यकाल में मैंने चीन के साथ असाधारण संबंध बनाए। मुझे आशा है कि तीसरे कार्यकाल में भी ऐसे संबंध जारी रहेंगे ।

उन्होंने कहा कि चीन ने अब लगभग सभी आर्थिक क्षेत्रों में बड़े देश की शक्ति दिखायी है ।विज्ञान ,तकनीक ,उत्पादन और इंजीनियरिंग में भी चीन शानदार प्रदर्शन कर रहा है ।यह पूरे विश्व के लिए महत्वपूर्ण है ।विश्व मंच में चीन युद्ध नहीं उकसाता ।वह विकास पर फोकस रखता है ।यह विश्व के लिए लाभदायक है ।यह देखकर मैं खुश हूं कि चीन लाटिन अमेरिका में पूंजी लगा रहा है और अफ्रीका में पूंजी लगा रहा है ।मेरी नजर में आज का चीन विश्व आर्थिक स्पर्द्धा में एक संतुलित शक्ति का प्रतिनिधित्व कर रहा है और चीन विश्व वैज्ञानिक विकास में एक संतुलित शक्ति भी है ।

उन्होंने कहा कि चीन ने विचारधारा और पार्टी निर्माण बनाए रखने के साथ तेज विकास का आर्थिक मॉडल प्रस्तुत किया ,जो प्रशंसनीय है ।चीन ,भारत व ब्राजील आदि विकासशील देशों द्वारा उद्योग औऱ वैज्ञानिक व तकनीकी क्षेत्रों में निरंतर प्रगति प्राप्त करने के साथ अपने को विश्व के मालिक के रूप में समझने वाले देशों को चिंता हुई है ।लेकिन हम उन लोगों से कहना चाहते हैं कि हमें सिर्फ समानता की आकांक्षा है। वास्तव में यह ब्राजील की चीन के साथ साझेदारी स्थापित करने का कारण भी है। उन्होंने कहा कि चीन ने गहराई से ब्राजील के निर्माण में भाग लिया है ।मैं चीन की सफलता को देखना चाहता हूं ।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें