Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

आरसीईपी सदस्य देशों के साथ China की अपतटीय सेवा आउटसोर्सिंग का निष्पादित मूल्य 34.3 फीसदी बढ़ा

April 22, 2023

आरसीईपी सदस्य देशों के साथ China की अपतटीय सेवा आउटसोर्सिंग का निष्पादित मूल्य 34.3 फीसदी बढ़ा

चीनी वाणिज्य मंत्रालय द्वारा 21 अप्रैल को जारी आंकड़ों के अनुसार पहली तिमाही में आरसीईपी सदस्य देशों के साथ चीन की अपतटीय सेवा आउटसोर्सिंग का निष्पादित मूल्य पिछले वर्ष की समान अवधि से 34.3 प्रतिशत बढ़ा। उनमें से, इंडोनेशिया और सिंगापुर जैसे देशों से अपतटीय सेवा आउटसोर्सिंग का निष्पादन मूल्य क्रमशः 73.4 फीसदी और 41 फीसदी की वृद्धि के साथ तेजी से बढ़ा। 

आंकड़ों के अनुसार पहली तिमाही में, चीनी उद्यमों द्वारा किए गए सेवा आउटसोर्सिंग अनुबंधों का मूल्य 5 खरब 76 अरब 80 करोड़ युआन था, और निष्पादित मूल्य 3 खरब 96 अरब 10 करोड़ युआन था, जिसमें क्रमशः 18.2 प्रतिशत और 24.4 प्रतिशत की वृद्धि रही। उनमें से, अपतटीय सेवा आउटसोर्सिंग अनुबंधों का मूल्य 3 खरब 12 अरब 70 करोड़ युआन था, और निष्पादन मूल्य 2 खरब 11 अरब 90 करोड़ युआन था, जिसमें क्रमशः 18.1 प्रतिशत और 22.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई। पहली तिमाही में, हांगकांग, अमेरिका और यूरोपीय संघ के साथ चीन की अपतटीय सेवा आउटसोर्सिंग का निष्पादित मूल्य क्रमशः 13.9 फीसदी, 21.7 फीसदी और 32.2 फीसदी बढ़ा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें