Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिकी बलों को हवाई मार्ग के जरिए सूडान से बाहर निकाला गया

April 23, 2023

अमेरिकी बलों को हवाई मार्ग के जरिए सूडान से बाहर निकाला गया

खातरूम: सूडान में जारी संघर्ष के बीच अमेरिकी बलों ने इस अफ्रीकी देश में स्थित अमेरिकी दूतावास के र्किमयों को बाहर निकाल लिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की। इससे पहले एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने अपनी पहचान उजागर न करने की शर्त पर जानकारी दी थी कि सूडान में संघर्ष समाप्त होने के कोई संकेत नहीं मिलने के बीच बाइडन के राष्ट्रीय सुरक्षा दल ने दूतावास के र्किमयों को वहां से बाहर निकालने की शनिवार को सिफारिश की थी, जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने अमेरिकी बलों को इस संबंध में आदेश दिए।

अधिकारी ने बताया था कि अमेरिकी बलों ने सूडान में स्थित अमेरिकी दूतावास के र्किमयों को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।बाद में एक अन्य अमेरिकी अधिकारी ने पुष्टि की कि बलों को ले जा रहे विमान सूडानी हवाई क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकल गए हैं। सूडान की सेना से संघर्ष कर रहे ‘रैपिड सपोर्ट फोर्सेस’ ने बताया कि अमेरिकी बचाव अभियान में छह विमानों की मदद ली गई और उसने अमेरिका के साथ निकासी प्रयासों में समन्वय किया। अमेरिकी विदेश मंत्रलय ने सुरक्षा संबंधी गंभीर स्थिति के कारण दूतावास में काम-काज रोक दिया है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दूतावास में काम-काज फिर से कब शुरू होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें