मंडी गोबिंदगढ़: मंडी गोबिंदगढ़ के घनी आबादी वाले इलाके सुभाष नगर से दिनदिहाडे पिस्तौल की नोक पर 50 लाख रुपए की लूट का मामला सामने आया है। मौके से मिली जानकारी के अनुसार श्री कृष्णा अलॉयस के वर्कर यहां के धर्म मिल रोड के नजदीक सतनाम ढाबे के पास से करीब 50 लाख रुपए की पेमैंट लेकर आए थे। जैसे ही वह मोतिया खान इलाके से होकर सुभाष नगर में अपने दफ्तर पर पहुंचे तो उनके पीछे लगे 4 नौजवान एक मोटरसाइकिल पर आए और पिस्तौल की नोक पर उनसे कैश लेकर फरार हो गए। लूट करने वाले 3 नौजवान क्लीन शेव थे और घटना को अंजाम देने के बाद वे सुभाष नगर से होते हुए अमलोह रोड की ओर फरार हो गए। एक मोटरसाइकिल पर 3 के फरार होने की सीसीटीवी फुटेज गली में लगे कई कैमरों में कैद हो गई है।
सीआईए सरहिंद की पुलिस ने इस घटना के बाद पूछताछ के लिए 3 युवकों को भी हिरास्त में लिया है। घटना के तुरंत बाद एसएसपी फतेहगढ़ साहिब डा. रवजोत ग्रेवाल और आलाधिकारी मौके पर पहुंचे व घटना की जानकारी जुटाई। एसएसपी डा. रवजोत ग्रेवाल ने बताया कि हमें लूट की घटना के बारे में पता चला है। विभिन्न जांच टीमें इसकी जांच कर रही हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि यह केस जल्द ट्रेस कर लिया जाएगा। 3 युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिए जाने पर उन्होंने कहा कि पूरी जांच होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। लूट कितने पैसों की हुई यह भी जांच का विषय है। मालिकों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...