Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

गर्मी की वजह से स्किन हो गई है खराब तो ट्राई करें तुलसी से बने ये 5 फेस पैक, चेहरे पर आएगा निखार

April 23, 2023

गर्मी की वजह से स्किन हो गई है खराब तो ट्राई करें तुलसी से बने ये 5 फेस पैक, चेहरे पर आएगा निखार

गर्मी का मौसम हमारी त्वचा को बहुत तरह से नुकसान पहुंचा सकता है जिससे कई तरह की परेशानियां महिलाओं को झेलनी पड़ती हैं। इस मौसम में रैशेज, सनबर्न, टैनिंग, एक्ने, मेलास्मा और सूरज भी कई तरह की एलर्जी का कारण बनता है। ऐसे में आज हम आपको तुलसी की मदद से बने कुछ ऐसे फेस पैक के बारे में बताएंगे जिससे आपकी हर तरह की परेशानी दूर हो जाएगी और आपको खूबसूरत निखरी त्वचा मिलने में मदद मिलेगी।

नीम और तुलसी फेसपैक: नीम और तुलसी का मिश्रण आपकी त्वचा पर निखार ला सकता है। नीम त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया को साफ करने में असरकारी साबित हो सकता है। इसके इस्तेमाल से चेहरे के दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे। इस फेसपैक को तैयार करने के लिए तुलसी और नीम की बराबर मात्रा में पत्तियां लें। इन पत्तियों को अच्छे से पीसें और अपने चेहरे पर लगाएं। इससे आपकी त्वचा ग्लो करेगी।

तुलसी और शहद फेसपैक: तुलसी और शहद से तैयार फेसपैक आपकी त्वचा को हाइड्रेट रखता है। ड्राई स्किन वालों के लिए यह फेसपैक बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। इस फेसपैक को तैयार करने के लिए तुलसी की कुछ पत्तियों को अच्छे से पीस लें। अब इस पेस्ट को शहद में मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद अपना चेहरा साफ कर लें। इस फेसपैक के इस्तेमाल से त्वचा पर ग्लो नजर आएगा। साथ ही चेहरे की झुर्रियां भी कम होंगी।

तुलसी और गुलाब जल फेसपैक: गुलाबजल का इस्तेमाल अधिकतर फेसपैक को तैयार करने में किया जाता हैं। गुलाबजल आपकी त्वचा पर अंदर से निखार लाता है। इस फेसपैक को तैयार करने के लिए तुलसी की कुछ पत्तियों को अच्छे से पीस लें। अब इसमें गुलाबजल की कुछ बूंदे मिला लें। करीब 15 मिनट के लिए इस फेसपैक चेहरे पर लगा रहने दे। इसके बाद अपना चेहरा साफ कर लें। इस फेसपैक की मदद से आपकी त्वचा की परेशानी दूर हो जाएगी।

हल्दी और तुलसी फेसपैक: हल्टी में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, तो आपकी त्वचा पर किसी तरह का इंफेक्शन नहीं होने देता है। साथ ही इसके इस्तेमाल से चेहरे की रंगत में भी निखार आता हैं। इस फेसपैक को तैयार करने के लिए तुलसी की कुछ पत्तियां लें। इस पत्तियों को अच्छे से पीसने के बाद इसमें 1 चुटकी हल्दी पाउ़डर मिलाएं। इस फेसपैक को करीब 10 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाएं और बाद में ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इससे आपकी रंगत में निखार आएगा।

तुलसी और दही फेसपैक: गर्मियों के सीजन में दही और तुलसी से तैयार फेसपैक आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इस फेसपैक को तैयार करने के लिए आपको तुलसी के पेस्ट में आधा चम्मच दही मिक्स करना है। इस फेसपैक को करीब 15 से 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे पर ग्लो आएगा। साथ ही गर्मियों में त्वचा पर होने वाली परेशानी दूर होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें