मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र पुराने गानों के शौकीन हैं। धर्मेन्द्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, जिसमें वह नई वीडियो और तस्वीरें भी शेयर करते हैं। धर्मेन्द्र ने अपना पुराने गानों के लिए प्यार जाहिर किया है, जिसका एक फनी वीडियो उन्होने फैंस के साथ शेयर किया है।
A funny video…. Kha bhi raha hoon… gunguna bhi raha hoon … Dosto , jis tarah khaye bina Jiya nahin jaata…. Puraane gaane sune bina payaas nahin bujhti….. pic.twitter.com/kvzcg0qlMe
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) April 22, 2023
धर्मेंद्र ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह डिनर करने के दौरान पुराने गानों को गुनगुनाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए धर्मेन्द्र ने लिखा, ‘एक फनी वीडियो… खा भी रहा हूं गुनगुना भी रहा हूं दोस्तों, जिस तरह खाए बिना जिया नहीं जाता…पुराने गाने सुने बिना प्यास नहीं बुझती…’ इस वीडियो पर फैंस धर्मेन्द्र की तारीफ कर हैं।