Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

अयोध्या में 155 देशों के पवित्र जल से हुआ राम मंदिर का जलाभिषेक

April 24, 2023

अयोध्या में 155 देशों के पवित्र जल से हुआ राम मंदिर का जलाभिषेक

अयोध्या : भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में निर्माणाधीन भव्य राम मंदिर का जलाभिषेक रविवार को मंत्रोच्चारण के बीच 155 देशों की पवित्र नदियों और सरोवरों से लाए जल से किया गया। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि दिल्ली स्टडी ग्रुप के अध्यक्ष व पूर्व विधायक विजय जौली के नेतृत्व में दुनिया के 7 महाद्वीपों के 155 देशों के पवित्र जल से अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का जलाभिषेक का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में 40 से अधिक देशों के प्रवासी भारतीयों ने भाग लिया। जय श्रीराम के गगनभेदी उद्घोष के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में अनेक देशों के राजदूत व राजनयिक भी मौजूद थे।

राम मंदिर निर्माण की सीढ़ियों पर मंत्रोच्चारण करने के बाद 155 देशों का जल का छिड़काव किया गया है। फिजी, मंगोलिया, डेनमार्क, भूटान, रोमानिया, हैती, ग्रीस, कोमोरास, कबेवर्डे, मोन्टीनीग्रो, टुबालू, अल्बानिया, तिब्बत आदि देशों के राजनयिकों ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के इस ऐतिहासिक जलाभिषेक कार्यक्रम में भाग लिया। विहिप ने बताया कि 155 देशों में पाकिस्तान, अफगानिस्तान के अलावा बाबर की जन्मस्थली से पवित्र जल आया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें