Last Updated: September 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

Honda India Power के नए अध्यक्ष बने Shizeki Iwama

April 24, 2023

Honda India Power के नए अध्यक्ष बने Shizeki Iwama

नयी दिल्ली: होंडा मोटर की अनुषंगी इकाई होंडा इंडिया पावर प्रोडक्ट्स (एचआईपीपी) लिमिटेड ने शिजेकी इवामा को अपना अध्यक्ष नियुक्त करने की सोमवार को घोषणा की। एचआईपीपी ने बयान में कहा कि इवामा, ताकाहिरो उएदा की जगह लेंगे। इससे पहले वह, 2020 से 2023 तक होंडा मोटर यूरोप की मध्य यूरोप शाखा (ऑस्ट्रिया) में अध्यक्ष थे। बयान में कहा गया है कि उनकी नियुक्ति एक अप्रैल, 2023 से प्रभावी है। वह होंडा मोटर के साथ करीब 20 वर्षों से जुड़े हुए हैं। इवामा, पहले होंडा मोटर जापान में विभाग प्रबंधक और होंडा दक्षिण अमेरिका में बिजली उत्पाद विभाग की महाप्रबंधक रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें: सैमसंग बायोलॉजिक्स की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी, वेतन और मुआवजे में बढ़ोतरी की मांग

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें