Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rain and Hailstorm से फसल हुई तबाह, किसान परेशान

April 24, 2023

Rain and Hailstorm से फसल हुई तबाह, किसान परेशान

दो दिनों से लगातार हुई भारी बारिश व ओलावृष्टी से जिले के विभिन्न ब्लाकों में किसानों की गेहूं की फसल को काफी नुक्सान पहुंचा है। जिसके कारण किसान काफी परेशान है तथा वह प्रशासन से उचित मुआवजे की गुहार लगा रहे हैं। इसी को लेकर मौंगरी पंचैरी ब्लाक के डीडीसी जसवीर सिंह ने पत्रकार वार्ता के माध्यम से सरकार तक किसानों की बात को पहुंचाया था जिसमें उन्होंने किसानों की फसलों को हुए नुक्सान की भरपाई करने व किसानों के लिए उचित मुआवजा देने की मांग की थी। इसी कड़ी में आज ब्लाक जगानू के बपली गांव में भी भारी बारिश व ओलावृष्टी से हुई नुक्सान का जायजा लेने के लिए राजस्व विभाग व कृषि विभाग अधिकारी स्थानीय डीडीसी परिक्षत सिंह की अध्यक्ष्ता में गांव में पहुंचे तथा किसानों की फसल का जायजा लिया।

इस मौके पर स्थानीय पंच व सरपंच भी मौजुद रहे जिन्होंने किसानों को हुए नुक्सान की भरपाई करने की मांग को उजागर किया। इस मौके पर डीडीसी परिक्षत सिंह ने बताया कि बीते दिनों पूर्व नगर में हुई भारी बारिश के चलते पूरे जिले में किसानों की फसल को काफी नुक्सान पहुंचा है जिसको लेकर उन्होंने जिला प्रशासन के समक्ष बात रखी थी तथा वहीं जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार ही आज ब्लाक जगानू के बपली पंचायत में प्रशासन की ओर से टीम आई है तथा वह किसानों की फसल के नुक्सान का आंकलन कर रहे हैं और उसकी रिर्पोट प्रशासन के सौंपेगे। उन्होंने उम्मीद प्रकट करते हुए कहा कि किसानों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। वहीं कृषि विभाग के अधिकारी ने बताया कि उनकी ओर से फसल बीमा के तहत आने वाले किसानों की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा ताकि किसानों को समय पर ही उचित मुआवजा दिया जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें