Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

6 साल में Uttar Pradesh बना दंगा मुक्त राज्य : CM Yogi

April 24, 2023

6 साल में Uttar Pradesh बना दंगा मुक्त राज्य : CM Yogi

सहारनपुरः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि पिछले छह साल में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और यह प्रदेश दंगामुक्त और भयमुक्त बनने में सफल हुआ है। महाराज सिंह डिग्री कालेज के मैदान पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि उनकी सरकार में कानून व्यवस्था पूरे भारत में सबसे अच्छी है। नागरिकों को भयमुक्त और सम्मान से जीने का अवसर मिल रहा हैं। व्यवसायियों, उद्यमियों और कारोबारियों को अपने व्यवसाय को चलाने और आगे बढ़ाने में सभी तरफ से प्रोत्साहन मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहारनपुर और उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। पहले की सरकारों में आए दिन दंगा-फसाद होते रहते थे। नौजवान पर झूठे मुकदमें दर्ज किए जाते थे। बेटियों को लेकर माता-पिता अक्सर चिंतित रहते थे। आज भाजपा सरकार ने भयमुक्त वातावरण दिया हैं।

उन्होंने कहा कि 2017 में उनकी सरकार बनने से पहले इस जनपद की हर तरह से घोर उपेक्षा हुई थी। बिजली आपूर्ति और सड़कों की दुर्दशा दयनीय थी। गन्ना भुगतान समय पर नहीं होता था। सहारनपुर का विश्व प्रसिद्ध काष्ठ उद्योग मंदी और बेरोजगारी का शिकार था। उनकी सरकार ने सहारनपुर में माता शाकम्बरी राज्य यूनिवर्सिटी सहारनपुर में बनाने का काम किया जिसके दो सेमेस्टर की परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं। पहले यहां के छात्रों को उच्च शिक्षा एवं डिग्री के लिए मेरठ की दौड़ लगानी पड़ती थी। अब यहां के छात्रों को माता शाकम्बरी के फोटो और आशीर्वाद वाली डिग्री मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार के अभी तक के छह वर्षों के कार्यकाल में 54 लाख से अधिक लोगों को आवास मिला है। दो करोड़ 61 लाख गरीबों को शौचालय की सुविधा मिली है। एक करोड़ 75 लाख गरीबों को फ्री रसोई गैस के कनेक्शन मिले हैं। एक करोड़ 55 लाख गरीब परिवारों को फ्री बिजली कनेक्शन देने का काम किया है। प्रदेश के 10 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना, आयुष्मान भारत योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 5 लाख रुपए का सालाना बीमा कवर योजना केंद्र और राज्य सरकार दे रही है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्थानीय निकायों में विकास करने वाली भाजपा के उम्मीदवारों को जिताएं, उनकी सरकार स्थानीय निकायों को नगर विकास के लिए भरपूर आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। योगी ने कहा कि सहारनपुर में 2014 से पहले गुरुद्वारे की भूमि को लेकर दंगा हुआ था और क्रफ्यू लगा था। आज सहारनपुर ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश में कहीं भी क्रफ्यू नहीं लगता है। पहले कावड़ यात्र को निकलने नहीं दिया जाता था। आज कावड़ यात्रा पर फूल बरसाए जाते हैं। पहले नौजवानों पर झूठे मुकदमें होते थे अब ऐसा कोई नहीं कर सकता। पहले किसान आत्महत्या करता था आज प्रति वर्ष प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को छह हजार रुपए मिल रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें