Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

यूरोपीय संघ ने Sudan से 31 उड़ानों के जरिए निकाले 1200 नागरिक

April 25, 2023

यूरोपीय संघ ने Sudan से 31 उड़ानों के जरिए निकाले 1200 नागरिक

ब्रसेल्सः यूरोपीय संघ (ईयू) ने सूडान से 31 उड़ानों से 1200 यूरोपीय नागरिकों को निकालने का काम पूरा कर लिया है। संघ के विदेश मामलों के प्रमुख जोसेप बोरेल ने यह जानकारी दी। एक समाचार एजेंसी ने उनके हवाले से कहा कि अब देश में एक अनुमान के मुताबिक संघ के 400 नागरिक रह रहे हैं। बोरेल ने कहा कि राजदूत सहित यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल को सूडान की राजधानी खातरूम से निकाला गया।

लक्जमबर्ग में यूरोपीय संघ के विदेश मामलों की परिषद की बैठक के बाद बोरेल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, कि हम यूरोपीय संघ के नागरिकों और अन्य देशों के कुछ नागरिकों को निकाल रहे हैं। मैं आपको सटीक संख्या नहीं बता सकता। लेकिन मेरा अनुमान है कि दिन के अंत तक 31 उड़ानों से 1,200 से अधिक लोगों को निकाला जा चुका है।

बोरेल ने संघर्ष को समाप्त करने का भी आह्वान किया। सूडानी सेना और रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) के बीच 15 अप्रैल से सैन्य झड़पें हो रही हैं। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शुक्रवार तक हुई झड़पों में 400 से अधिक लोग मारे गए हैं और लगभग 3,500 घायल हुए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें