Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजेंद्र पटियाल निशुल्क लोगों का कर रहे इलाज, Himachal के साथ-साथ Punjab राज्य में भी दे रहे सुविधा

April 25, 2023

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजेंद्र पटियाल निशुल्क लोगों का कर रहे इलाज, Himachal के साथ-साथ Punjab राज्य में भी दे रहे सुविधा

सुजानपुर (गौरव जैन) : इलाके के समाजसेवी एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजेंद्र पटियाल लोगों का विगत कई वर्षों से निशुल्क उपचार कर रहे हैं अब तक हजारों लोग उनसे उपचार का लाभ प्राप्त कर सुखद जीवन जी रहे हैं। डॉ राजेंद्र पटियाल के साथ-साथ उनके दोनों बेटे डॉ अमित और फार्मासिस्ट रोहित ठाकुर उनके इस काम में उनका पूरा साथ दे रहे हैं। इलाके में हड्डी रोग विशेषज्ञ होने के साथ-साथ समाज सेवा में भी उनका बड़ा नाम है। हड्डी रोग से पीड़ित लोगों को उनके घर द्वार पहुंचकर सुविधा दे रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अपने सप्ताहिक कार्यक्रम निर्धारित किए हैं, जिसमें वह प्रत्येक मंगलवार को सुजानपुर की ग्राम पंचायत दाडला के भलेठ संकटमोचक हनुमान मंदिर प्रांगण में उपस्थित रहते हैं यहां प्रातः 8:00 बजे से देर शाम तक लोगों का निरीक्षण करके उन्हें स्वास्थ्य लाभ पहुंचाते हैं।

यहां पहुंचने वाले तमाम रोगी एवं तीमारदारों के लिए निशुल्क लंगर भोजन की व्यवस्था का प्रबंध किया गया है। वर्तमान में वह संकट मोचन हनुमान मंदिर कमेटी के अध्यक्ष हैं। इसके साथ साथ प्रत्येक गुरुवार को पंजाब के होशियारपुर में लोगों को सुविधा देने के लिए मौजूद रहते हैं। सप्ताह के अंतिम दिन रविवार को नादौन विधानसभा क्षेत्र के बड़ा में लोगों को निशुल्क उपचार उपलब्ध करवाते हैं। डॉक्टर राजेंद्र पटियाल से उपचार लेने के लिए अलग-अलग राज्यों एवं दूर-दराज के लोग पहुंचते हैं।

फार्मेसिस्ट रोहित ठाकुर ने बताया कि उनके यहां उपचार लेने वालों का निरीक्षण पूरी तरह फ्री है यहां टोकन के पैसे भी नहीं लिए जाते और ना ही रोगी को देखने के पैसे लिए जाते हैं। दवाई पट्टी इत्यादि के पैसे रोगी को देने होते हैं। उन्होंने कहा कि बीते 50 वर्षों से उनके पिताजी लोगों की सेवा कर रहे हैं। उन्हीं के मार्गदर्शन पर चलकर हम दोनों भाई भी इस सेवा में लगे हैं। डॉ अमित पटियाल पिताजी के साथ रोगियों को देखने का काम करते हैं। प्रदेश के कई राजनीतिज्ञ आई एसएचएएस आईपीएस अधिकारी उनसे स्वास्थ्य लाभ ले चुके हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें