Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

डीसी डोडा ने अनुशंसित सड़क सुरक्षा उपायों के कार्यान्वयन का निरीक्षण किया

April 25, 2023

डीसी डोडा ने अनुशंसित सड़क सुरक्षा उपायों के कार्यान्वयन का निरीक्षण किया

उधमपुर: पर्वतीय जिले में सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यात्रियों के कीमती जीवन की रक्षा करने के लिए जिला प्रशासन डोडा बुनियादी ढांचे के उन्नयन और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व सड़क परिवहन को आसान, सुरक्षित और बेहतर बनाने के किए गए उपायों की मासिक समीक्षा की गई और हितधारकों को इसके प्रति जागरूक किया गया। इस संबंध में उपायुक्त, विशेष महाजन (अध्यक्ष जिला सड़क सुरक्षा समिति) ने एसडीएम असर लेख राज, जीएम एनएचआईडीसीएल एनएस गिल, तहसीलदार असर फरीद अहमद और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ एनएच 244 के रखरखाव और उन्नयन का निरीक्षण किया। पिछली जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिया गया निर्णय पर अंतिम रूप दिया गया।

डीसी ने बटोत से पुल डोडा तक राष्ट्रीय राजमार्ग के चिन्हित ब्लैक स्पॉट और अन्य कमजोर हिस्सों पर स्थापित क्रैश बैरियर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को बिंदु पार करने वाले वाहनों की गति और अन्य विवरणों को मापने के लिए सभी नवीनतम गैजेट्स के साथ नए नियंत्रण और निगरानी बिंदु स्थापित करने का निर्देश दिया। उन्होंने आगे बेहतर सड़कों और एनएच 244 पर सुरक्षित ड्राइविंग सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए। निष्पादन एजैंसियों को चिन्हित बिंदुओं पर तुरंत सीसीटीवी कैमरे लगाने और शेष ब्लैक स्पॉट्स पर क्रैश बैरियर लगाने का काम पूरा करने का निर्देश दिया गया। अन्य निर्देशों के अलावा उन्होंने अधिकारियों से पार्किंग बे बनाने और सड़क के किनारे से अतिक्र मण हटाने के लिए कहा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें