Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ingka ने नौ स्क्रीन का Movie Theater खोलने के लिए PVR Inox के साथ साझेदारी की

April 25, 2023

Ingka ने नौ स्क्रीन का Movie Theater खोलने के लिए PVR Inox के साथ साझेदारी की

नयी दिल्ली: आइकिया की खुदरा परिचालक इंगका ग्रुप की इकाई इंगका सेंटर्स ने अपने गुड़गांव केंद्र में नौ-स्क्रीन वाला मूवी थियेटर खोलने के लिए पीवीआर आईनॉक्स के साथ साझेदारी की है। दोनों कंपनियों ने मंगलवार को एक संयुक्त बयान में कहा कि गुड़गांव में इंगका सेंटर्स का नया ‘मींिटग प्लेस’ 2025 के अंत में शुरू होने वाला है। इसमें खुदरा, हरित स्थान, कार्यालय और सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए स्थल होंगे। इंगका सेंटर्स ने पिछले साल अगस्त में घोषणा की थी कि अगले कुछ वर्षों में वह व्यापार, बैठकों-मुलाकातों और खरीदारी के लिए दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के गुड़गांव और नोएडा में 90 करोड़ डॉलर के निवेश से एक-एक केंद्र खोलेगी। कंपनी ने लगभग 40 करोड़ यूरो के कुल निवेश के साथ गुड़गांव परियोजना शुरू की है। कंपनी को यहां सालाना दो करोड़ आगंतुक आने की उम्मीद है। पीवीआर आईनॉक्स के प्रबंध निदेशक अजय बिजली ने कहा कि फिल्मों के दर्शकों और फिल्म उद्योग के साथ एक भरोसेमंद रिश्ते के अलावा पीवीआर आईनॉक्स खुदरा उद्योग और रियल एस्टेट विकास के बीच सेतु बनाने का जरिया बनाने में मदद करेगा।

ये भी पढ़ें : अलवर में जज का हुआ अंतिम संस्कार, रोते हुए पिता ने दी मुखाअग्नि, पत्नी-बच्चे संस्कार में नहीं हुए शामिल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें