Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जानें आज का भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं

April 26, 2023

जानें आज का भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1654- यहूदियों को ब्राजील से निकाला गया।
1755- रूस का पहला विश्वविद्यालय राजधानी मॉस्को में खोला गया।
1828- यूनान की आजादी के समर्थन में रूस की तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा।
1903 – गांधी जी ने दक्षिण अफ्रीका में वकालत शुरू की और वहां ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की।
1920- महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम का निधन।
1959- क्यूबा ने पनामा पर आक्रमण किया।
1962 – अंतरिक्ष यान रेंजर-4 ने चांद की सतह पर कदम रखा। चांद तक पहुंचने वाला यह पहला अमेरिकी अंतरिक्ष यान था। तकनीकी गड़बड़ी के कारण इसका संपर्क पृथ्वी से टूट गया और यह चांद की सतह के चित्र नहीं भेज सका।
1964 – तंगांयिका और जंजीबार के विलय के बाद तंजानिया संयुक्त गणराज्य की स्थापना हुई और जूलियस न्येरेरे इसके प्रथम राष्ट्रपति बने।
1975- सिक्किम भारत का 22वां राज्य बना।
1986 – तत्कालीन सोवियत संघ के यूक्रेन प्रांत के चेरनोबिल में परमाणु हादसा हुआ, जिससे बड़ी मात्रा में रेडियोधर्मी विकीरण हुआ।
1990 – वीआरपी मेनन ने 463 घंटे तक लगातार डिस्को डांस करने का विश्व रिकार्ड अपने नाम किया।
2020 – देश में कोविड महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या 26 हजार के पार पहुंची। राज्यों ने कुछ दुकानें खोलने की अनुमति देकर लॉकडाउन की शर्तों में ढील देने की शुरुआत कर दी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें