Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

China में नन्हे पांडा ने काफी आर्थिक लाभ पहुंचाया

April 26, 2023

China में नन्हे पांडा ने काफी आर्थिक लाभ पहुंचाया

छुट्टियों के दौरान बड़ी संख्या में पर्यटक चिड़ियाघर जाते हैं। वर्तमान में चीन में जानवरों में सबसे लोकप्रिय इंटरनेट सेलिब्रिटी कौन है? बेशक पांडा है। क्योंकि वह न सिर्फ़ बहुत प्यारा है, बल्कि काफ़ी आर्थिक लाभ भी ला सकता है। जब आप चीन के सछ्वान प्रांत के छंगतू शहर में स्थित पांडा ब्रीडिंग बेस में प्रवेश करते हैं, तो पांडा से जुड़ी रंगारंग वस्तुएं मिल सकती हैं। छंगतू के विभिन्न सांस्कृतिक और रचनात्मक स्टोर में पांडा हेडबैंड और गुड़िया से लेकर स्कूल बैग और सजावटी अंगूठियां आदि सब चीज़ें मिलती हैं। और खरीदारी के लिये लोगों की भीड़ रहती है। इनके अलावा व्यापारियों ने रचनात्मक उत्पादों को विकसित करने के लिए चाय पेय, पेस्ट्री और अन्य खाद्य पदार्थों के लिए पांडा की सुंदर तस्वीर भी पेश की है।

जैसा कि “पांडा का क्रेज” जारी है, स्थानीय हवाई टिकट और होमस्टे भी लोकप्रिय हो रहे हैं। छंगतू शहर भी पांडा आईपी के लिए एक संपूर्ण उद्योग श्रृंखला प्रणाली का निर्माण कर रहा है। संपूर्ण सछ्वान प्रांत के दृष्टिकोण से भविष्य में सछ्वान पांडा ब्रीडिंग रिसर्च बेस और पांडा राष्ट्रीय उद्यान के अद्वितीय संसाधनों पर ध्यान केंद्रित करेगा, पांडा के सांस्कृतिक अर्थ में गहरी खुदाई करेगा, संबंधित रोजगार को बढ़ावा देगा। साथ ही आम लोगों की आय में वृद्धि करेगा और सांस्कृतिक व पर्यटन उद्योग के सतत विकास को मजबूत करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें